{"_id":"6453b6e47e2f5020690fc255","slug":"lucknow-news-sp-alleges-rigging-in-body-elections-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सपा ने लगाया निकाय चुनाव में धांधली का आरोप, प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सपा ने लगाया निकाय चुनाव में धांधली का आरोप, प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Thu, 04 May 2023 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 May 2023 07:15 PM IST
सार
पार्टी प्रतिनिधि मंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मैनपुरी के नगर पंचायत कुसमरा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बूथ कैप्चरिंग की। घिरोर में भाजपा नेता अनुजेश यादव ने फर्जी आधार कार्ड से बाहरी लोगों का वोट डलवाया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। फर्जी वोट डलवाने, मतदाताओं को धमकाने, विशेष संप्रदाय के लोगों को मतदान नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। मांग की है कि पूरे मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि मतदान की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता बनी रहे।
विज्ञापन
पार्टी प्रतिनिधि मंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मैनपुरी के नगर पंचायत कुसमरा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बूथ कैप्चरिंग की। घिरोर में भाजपा नेता अनुजेश यादव ने फर्जी आधार कार्ड से बाहरी लोगों का वोट डलवाया। भोगांव पुलिस ने सपा प्रत्याशी नसरीन बानो के पति अकबर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ के सरोजनी नगर द्वितीय में ईवीएम खराब रही।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के कुंडा में एमएलसी अक्षय प्रताप सहित अन्य लोगों ने बूथ पर जाकर मतदाताओं को धमकाया। सराहनपुर में अर्द्धसैनिक बल के सिपाहियों ने मुस्लिम व दलित बहुल मतदान केंद्रों पर आधार कार्ड जांच के नाम पर मतदाताओं को भयभीत कर मतदान से रोका। गोरखपुर में पीठासीन अधिकारी की सूची और बीएलओ की पर्ची में अंतर मिला। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सभी जिलों की बूथवार गड़बड़ियों की सूची भी सौंपी है। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद अरविंद सिंह, विधायक रविदास मेहरोत्रा, पूर्व एमएलसी डा. राजपाल कश्यप शामिल थे।
विज्ञापन