फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Shivpal's personal secretary was made to sit in the police station

Lucknow News : शिवपाल के निजी सचिव को थाने में बैठाया, देर रात थाने पहुंचकर अंकुश को लेकर निकले शिवपाल यादव

Fri, 28 Jul 2023 05:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Jul 2023 05:55 AM IST
सार

निजी सचिव को थाने में बैठाने की जानकारी होते ही शिवपाल यादव अपने घर से निकले। उनके पीछे सैकड़ों समर्थक व कार्यकर्ता भी पहुंच गये। बाहर समर्थक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। करीब दस मिनट बाद अंकुश को साथ लेकर शिवपाल यादव बाहर निकले। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पहुंचे।

विज्ञापन
Lucknow News : Shivpal's personal secretary was made to sit in the police station
अंकुश को थाने से लेकर शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाहन चेकिंग के दौरान गौतमपल्ली थाने की पुलिस से सपा नेता शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश शर्मा का विवाद हो गया। उनको पकड़कर थाने लेकर गई। जानकारी होते शिवपाल यादव अपने समर्थकों सहित पहुंच गये। थाने के बाहर काफी देर तक हंगामा होता रहा। उन्होंने अंकुश को छुड़ाकर साथ ले गये। आरोप है कि पुलिस कार में असलहा रखकर फंसाने की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन


गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा धीरेंद्र यादव टीम के साथ बृहस्पतिवार रात 9 बजे सपा कार्यालय के पास वाले चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व सपा नेता शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश शर्मा अपनी आई-20 कार से निकले। पुलिस ने कार रोकने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने रफ्तार बढ़ा दी। दरोगा के मुताबिक कुछ दूरी पर बंदरियाबाग रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण कार रूक गई। पुलिस ने कार चालक अंकुश से कागजात मांगे। इस पर वहां कहासुनी होने लगी। आरोप है कि पुलिस टीम से अंकुश ने अभद्रता की। इसी बीच थाने से भी टीम पहुंच गई। अंकुश को थाने लेकर गये।
विज्ञापन


थाने पर पहुंचे शिवपाल, आला अधिकारी हरकत में
निजी सचिव को थाने में बैठाने की जानकारी होते ही शिवपाल यादव अपने घर से निकले। कुछ ही देर में वह थाने पहुंच गये। उनके पीछे सैकड़ों समर्थक व कार्यकर्ता भी पहुंच गये। बाहर समर्थक सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। करीब दस मिनट बाद अंकुश को साथ लेकर शिवपाल यादव बाहर निकले। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पहुंचे। अंदर करीब 20 मिनट तक रहे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अपने आवास पर नहीं थे। वहीं बाहर करीब चार से पांच सौ की संख्या में कार्यकर्ता पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के थानों की पुलिस बुला ली गई थी। रात करीब 10.30 बजे मामला शांत हो गया। वापस जाते समय शिवपाल यादव ने कहा कि पुलिस अंकुश की कार में असलहा रखकर फंसाना चाहती है। कल पार्टी कार्यालय में पुलिस की इस हरकत के संबंध में बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। अंकुश ने कार नहीं रोकी। संदेह होने पर रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा गया। उसे थाने लाया गया। कार के कागजात के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस सिर्फ अपना रूटीन काम कर रही थी। - मनीषा सिंह एडीसीपी मध्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed