फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Section 144 imposed in Lucknow from March 21 to March 8, JCP LO issued order

Lucknow News : लखनऊ में 21 से आठ मार्च तक धारा 144 लागू, जेसीपी एलओ ने जारी किया आदेश

Sat, 20 Jan 2024 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 20 Jan 2024 10:27 PM IST
सार

जेसीपी कानून एवं व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के चलते विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व संगठनों के धरना-प्रदर्शन के कारण व्यवस्था भंग न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Section 144 imposed in Lucknow from March 21 to March 8, JCP LO issued order
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, हजरत अली के जन्मदिवस, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी, संत रविदास जयंती, शबे बरात, महाशिवरात्रि व विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के चलते लखनऊ में 21 से आठ मार्च तक धारा 144 लागू की गई है।

विज्ञापन


जेसीपी कानून एवं व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के चलते विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व संगठनों के धरना-प्रदर्शन के कारण व्यवस्था भंग न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत विधानभवन की परिधि, लालबत्ती चौराहा से बंदरिया बाग चौराहा, वहां से गोल्फ क्लब चौराहा और पार्क रोड होते हुए सिविल अस्पताल चौराहा, सिविल से अटल चौराहा, मेफेयर तिराहा, नावेल्टी चौराहा, नावेल्टी चौराहा से आईटीएमएस चौराहा होते हुए बर्लिंग्टन चौराहा, वहां से सदर कैंट पुल होते हुए उदयगंज तिराहा, वहां से अब्दुल हमीद चौराहा होते हुए लालबत्ती चौराहा तक ट्रैक्टर, ज्वलनशील पदार्थ, सिलिंडर व हथियार के साथ आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन


विधानभवन व सरकारी कार्यालयों के ऊपर व एक किमी. परिधि में ड्रोन से शूटिंग करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक व सार्वजनिक स्थल, जुलूस व अन्य आयोजनों में लाउडस्पीकर तय ध्वनि सीमा तक ही बजाए जा सकेंगे। शहर की सीमा के अंदर (दिव्यांगों तथा सिख धर्म द्वारा रखे जाने वाले कृपाण को छोड़कर) शस्त्र लेकर चलने व प्रदर्शित करने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक झंडे, बैनर, पोस्टर आदि लगाने पर रोक रहेगी। सोशल मीडिया पर किसी ग्रुप से जुड़ा सदस्य भड़काऊ अथवा अफवाह फैलाने से संबंधित कोई पोस्ट नहीं करेगा। ऐसा करने पर ग्रुप एडमिन को उसे हटवाना होगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा अवधि में 200 गज की परिधि में अनावश्यक प्रवेश निषेध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed