फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Rs 122 crore cheated by fake bills, 57 crore ITC grabbed

Lucknow News : फर्जी बिलों से लगा दिया 122 करोड़ रुपये का चूना, 57 करोड़ की आईटीसी हड़पी

Mon, 17 Jul 2023 07:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 17 Jul 2023 07:22 PM IST
सार

फर्जी फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश राज्य कर विभाग की एसटीएफ ने किया। इस रैकेट ने 122 करोड़ रुपये के फर्जी इनवायस जारी कर दिए और 57 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हड़प लिया।

विज्ञापन
Lucknow News: Rs 122 crore cheated by fake bills, 57 crore ITC grabbed
एसटीएफ

विस्तार

फर्जी फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश राज्य कर विभाग की (स्पेशल टास्क फोर्स) एसटीएफ ने किया। इस रैकेट ने 122 करोड़ रुपये के फर्जी इनवायस जारी कर दिए और 57 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हड़प लिया। तीन फर्मों पर छापेमारी के दौरान पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया गया।

विज्ञापन


कर चोरी के मामलों में सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। इसी क्रम में स्पेशल टास्क फोर्स बड़े आईटीसी दावों, इनवायसों और ई वे बिलों की निगरानी कर रही है। इस दौरान एसटीएफ टीम ने जांच में पाया कि आर सी इंफ्रा डिजिटल सॉल्यूशन, लड्डू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड और मुम्बई फिल्म इंस्टीट्यूट ने माल व सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति के बिना ही 122 करोड़ रुपये के इनवायस जारी कर दिए। इनमें 57 करोड़ रुपये इनपुट टैक्स क्रेडिट के थे।
विज्ञापन


डाटा एनालिसिस व इंटेलीजेंस इनपुट केे आधार पर इस जानकारी के सामने आने के बाद राज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस ने अपर आयुक्त डीपी सिंह को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। इस पर एसटीएफ की संयुक्त आयुक्त जैस्मिन और उपायुक्त एचएस दुबे ने डाटा एनालिसिस के साथ गोपनीय इनपुट जुटाए। फिर राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के संयुक्त आयुक्त प्रकाश यादव, उपायुक्त अजीत सिंह और कुंवर रॉबिन्स के नेेतृत्व वाली टीम ने तीनों फर्मों के व्यवसायिक और आवासीय परिसरों में छापे मारे। छापेमारी के दौरान हजारों की संख्या में प्रपत्र और इक्क्ट्रानिक डिवाइस बरामद किए गए, जिनकी जांच में फर्जी बिलों के माध्यम से फर्जी आईटीसी जारी करने के प्रमााण मिले। सभी प्रपत्रों और इलेक्ट्रानिक डिवाइस को सीज कर लिया गया है। अब आगे की कार्यवाही केंद्रीय जीएसटी के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed