फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Pregnant woman beaten with sticks, newborn dies after delivery, injury confirmed in PM report

Lucknow News : गर्भवती को लाठी-डंडों से पीटा, प्रसव के बाद नवजात की मौत, पीएम रिपोर्ट में चोट की पुष्टि

Mon, 18 Mar 2024 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Mar 2024 10:02 PM IST
सार

गांव निवासी बबलू मजदूरी करते हैं। 9 मार्च को वह काम पर गए थे। घर पर उनकी छह माह की गर्भवती पत्नी संगीता थीं। तभी कूड़ा डालने को लेकर घर के सामने रहने वाले राजाराम से उनका विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Lucknow News: Pregnant woman beaten with sticks, newborn dies after delivery, injury confirmed in PM report
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में मलिहाबाद में पड़रा कुशभरी गांव में पिटाई से घायल महिला के नवजात की मौत हो गई। पिटाई की वजह से प्रीमेच्योर डिलीवरी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने की पुष्टि हुई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर केस में धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


गांव निवासी बबलू मजदूरी करते हैं। 9 मार्च को वह काम पर गए थे। घर पर उनकी छह माह की गर्भवती पत्नी संगीता थीं। तभी कूड़ा डालने को लेकर घर के सामने रहने वाले राजाराम से उनका विवाद हो गया था। राजाराम, उनका बेटा साजन, बेटी विमला और बहू ने मिलकर संगीता को जमकर पीटा था। जिसके बाद पहले सीएचसी और फिर एक निजी अस्पताल में संगीता भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उनका कहना था कि आरोपियों ने पेट पर लात-घूसे व डंडे मारे। हालांकि हालत में सुधार के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इस बीच 16 मार्च को प्रसव पीड़ा उठी और घर पर ही एक नवजात को संगीता ने जन्म दिया। हालत खराब होने की वजह से नवजात को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। 48 घंटे के भीतर सोमवार सुबह नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू का आरोप है कि पिटाई की वजह से आईं चोट की वजह से नवजात की मौत हुई है। एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। मामले में मारपीट व धमकी देने की धारा में केस पहले से ही दर्ज है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed