{"_id":"65ef1d9b3433ce11200435d8","slug":"lucknow-news-polytechnic-entrance-exam-proposed-from-march-16-postponed-now-application-till-may-10-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 16 मार्च से प्रस्तावित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब 10 मई तक आवेदन, अब तक 2.6 लाख आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 16 मार्च से प्रस्तावित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब 10 मई तक आवेदन, अब तक 2.6 लाख आवेदन
Mon, 11 Mar 2024 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Mar 2024 08:35 PM IST
सार
प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए 16 मार्च से प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन की ओर से प्रवेश परीक्षा स्थगित करते हुए 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए 16 मार्च से प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन की ओर से प्रवेश परीक्षा स्थगित करते हुए 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब मई-जून में प्रस्तावित किया जाएगा।
विज्ञापन
शासन की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक (यूपी जेईई पी) 2024 के लिए जनवरी में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सत्र को नियमित करने के क्रम में आठ जनवरी से 29 फरवरी तक ऑनलाइन प्रवेश आवेदन लिए गए थे। तीन लाख से अधिक सीटों के सापेक्ष अब तक 2.6 लाख आवेदन हुए हैं। वहीं अन्य औपचारिकता पूरी करते हुए 16 से 22 मई तक प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसकी प्रक्रिया भी काफी तेजी से पूरी की जा रही थी।
विज्ञापन
किंतु सोमवार को शासन ने 16 मार्च से प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया। सीटों के सापेक्ष कम आए आवेदन भी इसका एक कारण माना जा रहा है। वहीं प्राविधिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने बताया कि अभ्यर्थियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन को बढ़ाने की मांग की जा रही थी। वहीं लोकसभा चुनाव भी जल्द प्रस्तावित हैं। इसको देखते हुए यह बदलाव किया गया है। अभ्यर्थी 10 मई तक आवेदन कर सकेंगे। जबकि कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में अलग से जारी की जाएगी।
विज्ञापन