फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Pink notes of Rs 2000 will become junk, can be deposited only till 30th September

Lucknow News : रद्दी हो जाएंगे दो हजार के गुलाबी नोट, 30 सितंबर तक ही कर सकेंगे जमा

Fri, 29 Sep 2023 06:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Sep 2023 06:43 AM IST
सार

मई में आरबीआई द्वारा निर्देशों के तहत दो दिन बाद नोट न तो बदले जा सकेंगे और न ही बैंक खातों में जमा किए जा सकेंगे क्योंंकि आरबीआई की ओर से दी गई समय सीमा में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Lucknow News: Pink notes of Rs 2000 will become junk, can be deposited only till 30th September
दो हजार रुपये का प्रतीकात्मक नोट - फोटो : social media

विस्तार

जिनके पास पास दो हजार रुपए के नोट अभी भी रखे हैं तो उनके पास अब दो दिन का ही मौका बदलने या खाते में जमा करने के लिए है। 30 सितंबर के बाद यह नोट रद्दी हो जाएंगे। मई में आरबीआई द्वारा निर्देशों के तहत दो दिन बाद नोट न तो बदले जा सकेंगे और न ही बैंक खातों में जमा किए जा सकेंगे क्योंंकि आरबीआई की ओर से दी गई समय सीमा में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

विज्ञापन


बीती 19 मई को 2000 रुपए का नोट चलन से बाहर किया गया था। इनको बदलने के लिए 23 मई से 30 सितंबर तक समय दिया गया था। इस दौरान लोग दो हजार के नोट बैंक में बदलने केसाथ ही अपने खाते में जमा भी कर सकते हैं। आरबीआई द्वारी जारी निर्देशों के तहत कोई भी व्यक्ति एक बार में दो हजार के10 नोट किसी भी बैंक से बदल सकता है। इसके लिए उसे पहचान पत्र भी देने की जरूरत नहीं है। बैंक खातों में जमा करने के लिए नोटों की सीमा भी तय नहीं है और लोग 10 से ज्यादा भी नोट खाते में जमा कर सकते हैं। अब नोट बदलने का समय पूरा होने जा रहा और आरबीआई की ओर से अभी तक समय बढ़ाया भी नहीं गया है। लोकसभा में सरकार यह बता चुकी है कि नोट बदलने आ जमा करने केसमय में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


अभी नहीं बढ़ा समय दो दिन का ही मौका
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आरबीआई की ओर से जो समय नोट जमा करने और बदलने के लिए दिया गया था उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। तीस सितंबर तक ही नोट जमा किए जा सकेंगे और बदले जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed