फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Passengers who reached Lucknow from Dubai at Amausi airport did not get luggage

Lucknow News : अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से लखनऊ पहुंचे यात्रियों को नहीं मिला लगेज, इंडिगो एयरलाइंस ने जताया खेद

Tue, 17 Jan 2023 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Jan 2023 12:35 AM IST
सार

दुबई से लखनऊ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के पैसेंजरों का गुस्सा उस वक्त फूट पडा, जब उनका लगेज नहीं मिला। घंटों इंतजार के बाद भी लगेज नहीं मिलने से नाराज यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। गहमागहमी, कहासुनी व हंगामा हुआ।

विज्ञापन
Lucknow News: Passengers who reached Lucknow from Dubai at Amausi airport did not get luggage
इंडिगो एयरलाइंस

विस्तार

दुबई से लखनऊ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के पैसेंजरों का गुस्सा उस वक्त फूट पडा, जब उनका लगेज नहीं मिला। घंटों इंतजार के बाद भी लगेज नहीं मिलने से नाराज यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। गहमागहमी, कहासुनी व हंगामा हुआ। सुरक्षाबल के जवानों ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं एयरलाइन ने खेद जताया है।

विज्ञापन


मामला रविवार रात का है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-022 दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट आती है। फ्लाइट दुबई से दोपहर 1.10 बजे टेकऑफ कर अमौसी एयरपोर्ट पर शाम 6.15 बजे लैंड करती है। गत रविवार को फ्लाइट देरी से लखनऊ पहुंची थी। विमान के लेट होने से यात्री पहले ही नाराज थे। इसके बाद जब वह जांच के बाद अपना लगेज लेने पहुंचे तो उनका लगेज नहीं मिल रहा था। पैसेंजर शेफाली ने यात्रियों की परेशानियों का वीडियो बनाकर ट्विट कर दिया। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों ने बतायाकि लगेज नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया और एयरलाइन स्टाफ के साथ गहमागहमी व कहासुनी भी हुई। मामला बढ़ने पर इंडिगो एयरलाइंस ने लगेज नहीं मिलने पर खेद जताया और जल्द से जल्द लगेज जांच कर यात्रियों को पहुंचाने की बात कही। जिसके बाद पैसेंजर शांत हुए। यह पहला मामला नहीं है, इससे पूर्व गत सप्ताह भी बैंकॉक से लखनऊ पहुंची फ्लाइट के पैसेंजरों का लगेज नहीं मिला था, जिसकी वजह से हंगामा हुआ था। नाराज यात्रियों की एयरलाइन स्टाफ से काफी कहासुनी हुई थी। पैसेंजरों ने आशंका जताई कि कई यात्रियों का सामान दुबई एयरपोर्ट पर ही रह गया है, इसलिए एयरलाइन आनाकानी कर रही है। हालांकि, एयरलाइन प्रशासन का कहना है कि यात्रियों का सामान आ चुका है, पर उन्हें डिलीवर करने में देरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed