फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Ornamental pole and facade lighting in Mathura worth four crores

Lucknow News : चार करोड़ से मथुरा में आरनामेंटल पोल व फसाड लाइटिंग

Mon, 11 Dec 2023 09:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 11 Dec 2023 09:16 AM IST
सार

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत छठीकरा तिराहे से मल्टीलेबिल तक डिवाइडर की मरम्मत, आरनामेंटल पोल लगाने व प्रकाश व्यवस्था और सड़क किनारे फसाड लाइटिंग के कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन
Lucknow News: Ornamental pole and facade lighting in Mathura worth four crores
उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत मथुरा में तीसरी योजना स्वीकृत की गई है। करीब चार करोड़ रुपये से यहां पर आरनामेंटल पोल, फसाड लाइटिंग और डिवाइडर मरम्मत कराई जाएगी। इसके पहले बांके बिहारी मंदिर और डेम्पियर नगर स्थित म्यूजियम की फसाड लाइटिंग के लिए लगभग 2.22 करोड़ व विभिन्न सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए 4.59 करोड़ स्वीकृत हुए थे।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि योजना के तहत छठीकरा तिराहे से मल्टीलेबिल तक डिवाइडर की मरम्मत, आरनामेंटल पोल लगाने व प्रकाश व्यवस्था और सड़क किनारे फसाड लाइटिंग के कार्य कराए जाएंगे। इसमें 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार और 50 प्रतिशत धनराशि मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण मथुरा देगा।
विज्ञापन


जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत जनप्रतिनिधि, सक्षम व्यक्ति, संस्था व संगठन भी प्रस्तावक हो सकते हैं। प्रस्ताव पर खर्च होने वाली राशि का 50 प्रतिशत सरकार और 50 प्रतिशत व्यक्ति या संस्था देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जनप्रतिनिधियों की ओर से भी जो प्रस्ताव आएंगे, उसमें भी सरकार 50 प्रतिशत और 50 प्रतिशत राशि जनप्रतिनिधि को देनी होगी। योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थल या कम जानकारी वाले पर्यटक स्थलों को चिन्हित कर उसे उच्चस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed