फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: MP Sangeeta Azad joins BJP, Seema Kushwaha also leaves BSP

Lucknow News : बसपा को बड़ा झटका, सांसद संगीता आजाद भाजपा में शामिल, सीमा कुशवाहा ने भी बसपा छोड़ा

Mon, 18 Mar 2024 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Mar 2024 08:27 PM IST
सार

संगीता के साथ उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन और निर्भया कांड और हाथरस कांड की सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लड़ने वाली सीमा कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

विज्ञापन
Lucknow News: MP Sangeeta Azad joins BJP, Seema Kushwaha also leaves BSP
भाजपा में शामिल हुईं बसपा सांसद संगीता आजाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका देते हुए लालगंज (आजमगढ़) की बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं। इससे पहले उन्होंने बसपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीपा दे दिया। संगीता के साथ उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन और निर्भया कांड और हाथरस कांड की सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लड़ने वाली सीमा कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


दिल्ली स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व बिहार के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने तीनों नए सदस्यों को पार्टी का फटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद संगीता आजाद ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के 400 सीटों पर जीत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन


संगीता को उम्मीदवार बनाए जाने का अटकले तेज
यूपी के शेष बची 24 लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की सूची आने से ठीक पहले संगीता को पार्टी शामिल कराए जाने को लेकर उनको टिकट दिए जाने की अटकले तेज हो गई हैं। हालांकि भाजपा ने अपने पहली सूची में ही लालगंज सीट से नीलम सोनकर को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 2029 के लोस चुनाव में संगीता बसपा उम्मीदवार के तौर पर भाजपा की उम्मीदवार नीलम सोनकर को हराकर सांसद बनी थीं। संगीता आजाद पिछले छह महीने से भाजपा से संपर्क में थी। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर कयास लग रहे थे। अब भाजपा में शामिल होने के बाद संगीत और उनके पति पिछले छह महीने से भाजपा से संपर्क में थी। काफी दिनों से दोनों ने अपने वाहन से बसपा के झंडा भी उतार दिए थे। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर कयास लग रहे थे। अब भाजपा में शामिल होने को उनकी उम्मीदवारी से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि क्या भाजपा लालगंज सीट पर उम्मीदवार बदलेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के संस्थापक सदस्य संगीता से ससुर
बसपा के पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन के पिता गांधी आजाद बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं। कांशीराम के साथ मिलकर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की थी। बाद में बसपा ने उन्हें राज्यसभा भेजकर सम्मान भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed