{"_id":"66fa62193de26c1a570bce20","slug":"lucknow-news-more-than-99-percent-policemen-gave-details-of-their-properties-on-manav-sampada-portal-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मानव संपदा पोर्टल पर 99 फीसदी से अधिक पुलिसकर्मियों ने दिया अपनी संपत्तियों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मानव संपदा पोर्टल पर 99 फीसदी से अधिक पुलिसकर्मियों ने दिया अपनी संपत्तियों का ब्योरा
Mon, 30 Sep 2024 02:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:02 PM IST
सार
डीजीपी मुख्यालय की तकनीकी सेवा शाखा ने 3,17,657 कर्मियों में से 3,15,857 की संपत्तियों का ब्योरा जुटा लिया है। एक माह पूर्व भी पोर्टल पर संपत्तियों का ब्योरा देने में पुलिस विभाग अन्य विभागों के मुकाबले आगे था।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मानव संपदा पोर्टल पर 3,15,857 पुलिसकर्मियों ने अपनी चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा दे दिया है। रविवार दोपहर तक 99 फीसदी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा डीजीपी मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया, जिसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि तकरीबन शत-प्रतिशत पुलिसकर्मियों ने आदेश का पालन किया है। ब्योरा नहीं देने वालों में अधिकांश कर्मी लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि डीजीपी मुख्यालय की तकनीकी सेवा शाखा ने 3,17,657 कर्मियों में से 3,15,857 की संपत्तियों का ब्योरा जुटा लिया है। एक माह पूर्व भी पोर्टल पर संपत्तियों का ब्योरा देने में पुलिस विभाग अन्य विभागों के मुकाबले आगे था।
विज्ञापन
मुख्य सचिव के आदेश का अनुपालन कराने के लिए एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा का नोडल अधिकारी बनाया था, जिन्होंने सभी कमिश्नरेट, जिलों, शाखाओं में तैनात कर्मियों से उनकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित कराया। इस दौरान पोर्टल में कर्मियों द्वारा खुद डाटा अपलोड करने में दिक्कत आई तो उनसे दो फॉर्म में चल और अचल संपत्तियों का ब्योरा लेकर पोर्टल पर अपलोड कराया गया।
विज्ञापन