फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

हर विवि बनाए एक रैंकिंग व रिसर्च सेल, उपक्रम की बैठक में दिए गए कई सुझाव

Sun, 13 Nov 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
लखनऊ। प्रदेश के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग सुधारने के लिए गठित उपक्रम की रविवार को हुई बैठक में संबंधित विश्वविद्यालयों को सुझाव दिया गया कि वे अपने यहां एक रैंकिंग और एक रिसर्च सेल का गठन करें।
विज्ञापन

उपक्रम की महानिदेशक लखनऊ विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैंकिंग के लिए 11 विश्वविद्यालयों को तैयार करने के लिए सदस्यों ने रणनीति पर चर्चा की। रैंकिंग सेल, रैंकिंग एजेंसियों की ओर से आवश्यक मानदंडों पर डाटा संग्रह और संकलन में शामिल होगा। विशेष रूप से मानविकी और सामाजिक विज्ञान विषय के लिए अनुसंधान अनुदान और गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन (स्कोपस/वेब ऑफ साइंस की सुविधा) के लिए अनुसंधान सेल की स्थापना की जाएगी। विश्वविद्यालयों को अनुसंधान सहयोगियों में वृद्धि करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि विश्वविद्यालयों को स्टडी इन इंडिया पोर्टल पर पंजीकरण की पहल करनी चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनकी पसंद के विश्वविद्यालयों का चयन करने की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान सहयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। हाल ही में चंडीगढ़ से लौटने के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक में लखनऊ विवि, केजीएमयू, एमएमटीयू आदि विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed