फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

अमृत महोत्सव पर नगर निगम ने दिए कई तोहफे, आज से तीन दिन फ्री रहेंगी हजरतगंज और लालबाग की पार्किंग

Mon, 15 Aug 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर निगम ने शहरवासियों को कई बड़े तोहफे पिछले एक महीने में दिए हैं। ऑनलाइन गृहकर निर्धारण की सुविधा मिली। इससे घर बैठे ही भवन स्वामी अपने गृहकर का निर्धारण कर सकते हैं। पिछले एक महीने में 500 से अधिक लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। इस सुविधा का शहरवासी पिछले बीस साल से इंतजार कर रहे थे। गृहकर में दस प्रतिशत की छूट को भी इस बार एक महीने केलिए बढ़ाया गया। ओटीएस योजना का प्रस्ताव भी पास किया गया। नगर निगम की पार्किंगों को भी पहली बार तीन दिन के लिए फ्री किया गया है। अब से पहले पार्किंग को भी कभी फ्री नहीं किया गया था।
विज्ञापन

साल 2002 में स्वकर गृहकर निर्धारण प्रक्रिया लागू होने केबाद भी भवन स्वामी गृहकर निर्धारण नहीं कर पा रहे थे। स्वकर की व्यवस्था लागू होने के 20 साल बाद भी इंस्पेक्टर राज चल रहा था। हाल यह था कि यदि कोई भवन स्वामी स्वकर के तहत फॉर्म भरकर देता था तो भी बिना टैक्स इंस्पेक्टर की मर्जी कर जमा नही होता था। यानी स्वकर निर्धारण की व्यवस्था सिर्फ कागज पर चल रही थी, जिसमें अब बड़ा बदलाव हो गया है। इसकेजरिए लोग आसानी से घर बैठे अपना गृहकर निर्धारण कर रहे हैं।
विज्ञापन

आज से तीन दिन तक आयोजन क्षेत्रों के आसपास नगर निगम की पार्किंग फ्री
विधानभवन के सामने और हजरतगंज में अमृत महोत्सव के आयोजनों को लेकर इन क्षेत्रों के आसपास की भूमिगत व मल्टीलेवल पार्किंग तीन दिन तक फ्री रहेंगी। इसको लेकर महापौर संयुक्ता भाटिया ने आदेश भी जारी कर दिया है। नगर निगम के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि जो पार्किंग 15,16 व 17 अगस्त को फ्री रहेंगी उनमें हजरतगंज मल्टीलेवल, झंडी वाला पार्क लालबाग भूमिगत, दयानिधान पार्क भूमिगत और डीएम आवास के सामने सरोजनी नायडू पार्क भूमिगत पार्किंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहकर ओटीएस को लेकर प्रस्ताव पास
गृहकर बकायेदारों को राहत देने के लिए नगर निगम ने एक महीने पहले ओटीएस का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही यह योजना लागू हो जाएगी। इससे शहर के 3,16,590 भवनस्वामियों को फायदा मिलेगा। पास हुए प्रस्ताव के तहत ओटीएस योजना का फायदा 1अप्रैल 2022 तक केबकाये पर मिलेगा। योजना के तहत बकाये पर जितना ब्याजा होगा वह पूरा माफ किया जाना है। यह छूट आवासीय और अनावासीय सभी तरह केभवनों पर दी जाएगी।
बढ़ाई गई गृहकर पर दस प्रतिशत की छूट
नगर निगम अधिनियम में किए गए प्रावधान के तहत गृहकर जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट अप्रैल से जुलाई तक ही दी जाती है, लेकिन यह अगस्त में भी दी जा रही है। अमृत महोत्सव को देखते हुए महापौर के आदेश पर नगर निगम ने इसे एक महीने के लिए और बढ़ाया ताकि जो छूट का लाभ नहीं ले सके, वे इसका फायदा ले सकें।

खुद गृहकर निर्धारण करना एक बड़ी सुविधा
आजादी के अमृत महोत्सव पर शहरवासियों को कई सुविधाएं और सहूलियतों का तोहफा दिया गया है। भवन स्वामी खुद गृहकर निर्धारण कर सकते हैं। यह एक बड़ी सुविधा है। इससे लाखों भवन स्वामियों को सहूलियत मिली है। अब वे घर बैठे अपने मकान का गृहकर निर्धारण कर सकते हैं। महोत्सव के दौरान पार्किंग भी फ्री की गई है। ओटीएस योजना का प्रस्ताव भी पास कर भेजा जा चुका है। गृहकर जमा करने की छूट भी बढ़ाई गई है।
संयुक्ता भाटिया, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed