{"_id":"6b0adc2b7e326bd018094e40","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-2028784-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना शिकायत जांच से प्रताड़ित हो रहे कोटेदार, बंद हो प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना शिकायत जांच से प्रताड़ित हो रहे कोटेदार, बंद हो प्रक्रिया
विज्ञापन
कमीशन बढ़ाने के साथ आयुष्मान कार्ड देने की मांग, वार्षिक सम्मेलन में मंत्री ने मांगों पर सकारात्मक विचार का दिया आश्वासन
(फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कोटेदारों की अनावश्यक जांच बंद कराने और आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की मांग उठी। शनिवार को रविंद्रालय सभागार, चारबाग में ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि बिना लिखित शिकायत के जांच से कोटेदार आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। ऐसी जांच तत्काल बंद होनी चाहिए।
उन्होंने राशन कमीशन में 25 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया, लेकिन इसे नाकाफी बताते हुए कमीशन और बढ़ाने की मांग की। साथ ही प्रदेश के सभी कोटेदारों को आयुष्मान भारत कार्ड योजना का लाभ देने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय और राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कोटेदारों को संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार कोटेदारों के कल्याण और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। कमीशन में वृद्धि इसी दिशा में कदम है। संगठन की अन्य मांगों पर भी सरकार सकारात्मक विचार करेगी।
विज्ञापन
सम्मेलन में मेहदावल के विधायक अनिल त्रिपाठी और ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर वासु मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। संचालन प्रदेश महासचिव अशोक सिंह ने किया। समापन पर दूर-दराज जिलों से आए कोटेदारों का आभार जताया गया।