{"_id":"6abfb1004bd397aaa8045635","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1947925-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: फैजुल्लागंज में नाव से पहुंचे डीएम-ज्वाइंट सीपी, 10 और नावें लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: फैजुल्लागंज में नाव से पहुंचे डीएम-ज्वाइंट सीपी, 10 और नावें लगाने के निर्देश
विज्ञापन
गोमती का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, राहत शिविरों और चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा
(फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित फैजुल्लागंज के इलाकों में शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने नाव से पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर दवाओं व दैनिक जरूरत की वस्तुओं का वितरण कराया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्रभावित क्षेत्रों में तीन बाढ़ राहत शिविर और एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। चिकित्सा सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं और जरूरत के अनुसार दवाएं वितरित की जा रही हैं। लोगों के आवागमन और राहत कार्यों के लिए 24 नावें लगाई गई हैं। जिलाधिकारी ने 10 और नावों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करने को कहा, ताकि आपात स्थिति में उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
नगर निगम को फॉगिंग के साथ लगातार एंटी-लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। जलभराव वाले इलाकों में पानी के साथ जमा कूड़े-कचरे की नावों के जरिये सफाई कराने को भी कहा गया। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में नावों के माध्यम से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
फैजुल्लागंज में निगरानी के लिए अलग-अलग पालियों में तीन अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और तहसीलदारों की टीमें तैनात की गई हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों की भी व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, नगर निगम समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।