फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News

Lucknow News: आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ कार्यकारिणी का चुनाव 20 को

Mon, 14 Sep 2026 03:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
Lucknow News
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ कार्यकारिणी कमेटी 2026-28 के पदाधिकारियों का चुनाव 20 सितंबर को होगा। सदर बाजार स्थित कबीर इन होटल एंड बैंक्विट हॉल में राजधानी के प्रमुख बाजारों और ट्रेड से जुड़े व्यापारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुनाव कराया जाएगा।
कार्यकारिणी में राजधानी के करीब 300 प्रतिष्ठित व्यापारियों को पदाधिकारी बनाया जाएगा। इसमें सभी प्रमुख ट्रेड और बाजारों के चुनिंदा व्यापारियों के साथ वरिष्ठ, युवा, पुराने और नए ऊर्जावान व्यापारियों को स्थान दिया जाएगा। चुनाव प्रभारी कमेटी में शामिल मोहम्मद अफजल ने बताया कि पिछले तीन माह में राजधानी के विभिन्न बाजारों में संपर्क किया गया है। बड़ी संख्या में व्यापारी संगठन से जुड़कर पदाधिकारी के रूप में काम करने की इच्छा जता चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का लक्ष्य व्यापारियों की ताकत बढ़ाना और उनके हितों की रक्षा करना है। नई कार्यकारिणी को व्यापारियों के हितों के लिए मजबूती से काम करने के लिए तैयार किया जाएगा। चुनाव प्रभारी कमेटी में मो. अफजल, अविनाश त्रिपाठी, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, आसिफ किदवई, हरजिंदर सिंह, मोहित कपूर, राजीव शुक्ला, राजन मिश्रा, आशीष गुप्ता, संजीव जैन और अनिरुद्ध निगम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed