फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: एपीके फाइल भेज रिटायर्ड चीफ मैनेजर का मोबाइल किया हैक, निकाले 4.86 लाख

Tue, 11 Nov 2025 05:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
lucknow news

विज्ञापन

- पीड़ित को पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का दिया था झांसा

- गाजीपुर पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस


लखनऊ। साइबर जालसाज ने इंदिरानगर के रविंद्र पल्ली निवासी पीएनबी से रिटायर्ड चीफ मैनेजर अरूप घोष के मोबाइल को हैक कर क्रेडिट कार्ड से 4.86 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी ने उन्हें पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर एपीके फाइल भेजी थी। गाजीपुर पुलिस ने ठग के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।


70 वर्षीय अरूप घोष के मुताबिक उनका खाता पीएनबी की विवेकखंड शाखा में है। उसी बैंक से उन्हें क्रेडिट कार्ड भी जारी हुआ है। 28 अक्तूबर को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने कहा कि वह रजत वर्मा पंजाब नेशनल बैंक के प्रधान कार्यालय में पेंशन विभाग में मैनेजर है। उसने अरूप को बताया कि उन्हें पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करना होगा। इसके लिए उसने एक लिंक और एपीके फाइल भेजी है। अरूप ने बताया कि उस दिन उनका मोबाइल ठीक से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में उनसे गलती से एपीके फाइल खुल गई और मोबाइल बंद हो गया। वह काफी प्रयास करते रहे मगर मोबाइल सही नहीं हुआ। अरूप ने बताया कि 31 अक्तूबर को उनका मोबाइल खुल गया और क्रेडिट कार्ड से 4.86 लाख रुपये निकलने का मेसेज आया। आनन-फानन उन्होंने कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद कुछ काम के चलते उन्हें बाहर जाना पड़ गया। वहां से लौटने पर उन्होंने नौ नवंबर को गाजीपुर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या के मुताबिक आईटी एक्ट में केस दर्ज होने के कारण इसकी जांच साइबर सेल को दी गई है। कुछ रकम फ्रीज कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed