{"_id":"69131f1423093ad81304997d","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1466292-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खाड़ी देश भेजने के नाम पर ठगे 2.55 लाख, विरोध पर युवती से अश्लीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खाड़ी देश भेजने के नाम पर ठगे 2.55 लाख, विरोध पर युवती से अश्लीलता
विज्ञापन
विज्ञापन
- ठाकुरगंज पुलिस पर भी धमकाने का आरोप
- डीसीपी पश्चिमी के आदेश पर तीन पर केस दर्ज
लखनऊ। ठाकुरगंज थाने में उन्नाव निवासी महिला रियल एस्टेट कर्मी ने ट्रैवल एजेंसी संचालक व उसके दो साथियों पर 2.55 लाख ठगने और अश्लीलता का केस दर्ज कराया है। पुलिस पर भी पीड़िता को धमकाने का आरोप है। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
महिला कर्मचारी ने बताया कि एक फरवरी को उनकी मुलाकात आजमगढ़ के बैंसपुर निवासी अफरोज से ठाकुरगंज के बालागंज में जमजम ट्रैवल में हुई थी। दफ्तर में ट्रैवल एजेंसी का मालिक इरफान और आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी अबु साद भी था। तीनों ने उनसे लोगों को खाड़ी देश पहुंचाने की बात बताई थी। पीड़िता ने भी रियल एस्टेट कंपनी के तीन ग्राहकों को खाड़ी देश भेजने की बात कही थी। बात तय होने पर आरोपियों को पीड़िता ने तीनों ग्राहक सर्वेश कुमार, रविकांत और राज नारायण को पासपोर्ट दे दिए। फिर 15 फरवरी से सात अप्रैल तक पीड़िता ने आरोपियों के खाते में 2.55 लाख ट्रांसफर कर दिए। मगर कोई काम नहीं हुआ। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने उन्हें फर्जी वीजा दे दिए। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें रकम वापस लेने के लिए 24 अप्रैल को ठाकुरगंज में हरि नगर स्थित एक मकान में बुलाया। पीड़िता दोपहर एक बजे पहुंचीं तो तीनों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे अश्लीलता शुरू कर दी। चीखने पर पड़ोसी भी वहां आ गए और आरोपी भाग निकले। पीड़िता जब ठाकुरगंज थाने पहुंची तो सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की।
पुलिस पर शिकायत वापस लेने का दबाव डालने का आरोप
महिला कर्मी ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत करने पर पुलिस उन्हें धमकाने लगी। उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव डालना शुरू कर दिया। परेशान होकर उन्होंने डीसीपी से शिकायत की। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि पुलिस लगाए सभी आरोप गलत हैं। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।