फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: लॉटरी में 30 लाख और मर्सिडीज मिलने के लालच में महिला ने गवाएं लाखों

Mon, 08 Sep 2025 05:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
lucknow news

विज्ञापन

- ठगों ने एसबीआई मैनेजर बन कर की जालसाजी

- साइबर क्राइम पुलिस ने पांच पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। साइबर जालसाजों ने मानकनगर के मानस भवन में रहने वालीं पूनम अग्निहोत्री को लॉटरी में 30 लाख रुपये और मर्सिडीज मिलने का झांसा दिया। फिर कई तरह के शुल्क के नाम पर उनसे 2.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


पूनम के मुताबिक बीते दो मार्च को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि उनके नाम की लॉटरी निकली है। वह 30 लाख रुपये और मर्सिडीज जीत गई हैं। इनाम की विदेशी रकम को भारतीय मुद्रा में बदलने के लिए 45 हजार टैक्स लगेगा। लालच में पड़ीं पूनम न रकम का भुगतान कर दिया। इसके बाद से कई दिनों तक फोन के जरिये पीड़िता से खुद को एसबीआई बैंक मैनेजर बताने वाले राणा प्रताप और मनोज कुमार सूद संपर्क करते रहे। आरोपियों ने धीरे-धीरे कई दिनों में गाड़ी ट्रांसफर चार्ज, जीएसटी, रोड टैक्स और इंश्योरेंस के नाम पर छह बार में 2.25 लाख रुपये उनसे और वसूल लिए। पूनम ने बताया कि 21 अप्रैल को दोबारा उनसे और रकम की मांग की गई। विरोध पर उन्हें खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर सुरिंदर सिंह, राज कुमार यादव और राजेश मिश्रा मिश्रा परेशान करने लगे। इतना ही नहीं इस बात की जानकारी किसी को भी देने से मना कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि ठग उन्हें अभी भी धमका रहे हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक पीड़िता को जिन नंबरों से कॉल आई हैं। उनका विवरण निकाला जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed