{"_id":"68bad5e7327a61fdc5085d25","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1096-1370160-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
- मड़ियांव के मधुवन विहार कॉलोनी की घटना
- शव के पास नहीं मिला सुसाइड नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। मड़ियांव के मधुवन विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात नवीं के छात्र अरमान सिंह (15) ने फंदा लगा लिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
मैनपुरी के रहने वाले कमल किशोर मधुवन विहार कॉलोनी में पत्नी मंजू, तीन बेटी और बेटे अरमान सिंह (15) के साथ रहते हैं। कमल की यादव चौराहे पर स्टेशनरी की दुकान है। मां मंजू ने बताया कि अरमान बृहस्पतिवार रात कुत्ते को लेकर टहलने निकला था। कुछ देर बाद वह घर आया और कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह कमरे में गईं तो उनकी चीख निकल गई। बेटा पंखे से दुप्पटे के सहारे लटका हुआ था। शोर सुन अरमान की बहनें भी कमरे में आ गईं।मंजू ने लोगों की मदद से बेटे को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। घरवाले भी कुछ बता नहीं सके हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन