फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: गृहकर जमा न करने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील, 3.84 करोड़ बकाया पर हुई कार्रवाई

Tue, 27 Oct 2026 07:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news

विज्ञापन
गृहकर जमा न करने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील, 3.84 करोड़ बकाया पर हुई कार्रवाई

नोटिस के बाद भी जमा नहीं कर रहे थे गृहकर

कई अन्य बकाएदारों के भवन भी हुए सील

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। कई बार नोटिस और बिल भेजे जाने के बाद बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने मंगलवार को सरोजनी नगर में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील कर दिया। इसी तरह नादरगंज में मंडलीय ड्रग वेयर हाउस का का प्रशासनिक कार्यालय भी सील किए गया। इसके अलावा कई अन्य भवनों को भी अलग-अलग इलाकों में सील किया गया।


नगर निगम जोन पांच के जोनल अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि सरोजनी नगर प्रथम वार्ड में 400 केवी विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय पर 3,84,47,005 रुपये गृहकर बकाया है। इसकी वसूली के लिए कई बार पत्र भेजे गए और नोटिस भी भेजा गया। व्यक्तिगत संपर्क भी कर्मचारियों ने किया। उसके बाद भी बकाया गृहकर जमा नहीं किया गया। इस पर यहां के अधिशासी अभियंता का कार्यालय सील किया गया। इसी तरह नादरगंज मंडलीय ड्रग वेयर हाउस के प्रशासनिक कार्यालय पर 14,79,869 रुपये बकाया है। कई बार पत्राचार और संपर्क के बाद भी भुगतान नहीं होने पर दोनों भवनों को सील कर दिया गया। नगर निगम जोन छह के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने बताया कि जोन में चार भवनों को बकाया गृहकर जमा न करने पर सील किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed