{"_id":"6ab53b8da2632c35f6011ce4","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1935945-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ता टहलाने वालों से वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ता टहलाने वालों से वसूला गया जुर्माना
विज्ञापन
बिना लाइसेंस कुत्ता टहलाने वालों से वसूला गया जुर्माना
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को इंदिरानगर में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन व्यक्तियों से कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर ही तीन नए लाइसेंस भी जारी किए गए, जिससे निगम कोष में कुल 18 हजार रुपये जमा हुए।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि अभियान नगर निगम के जोन-7 में आने वाली इंदिरानगर की लिबर्टी कॉलोनी और सर्वोदय नगर के आसपास चलाया गया। यहां पर बिना लाइसेंस कुत्ता टहलाने वाले तीन लोगों को पकड़ा गया। इस दौरान विरोध भी लोगों ने लेकिन उनसे जुर्माना लिया गया। कुत्ता पालक घर बैठे भी लाइसेंस बनवा सकते हैं। इसके लिए नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर जाना होाग। ऑफालाइन भी लाइसेंस पूर्व की तरह ही पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय लालबाग बनाए जाते हैं।