फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Power supply to 10,000 consumers in Janakipuram will remain disrupted today

Lucknow News: जानकीपुरम में 10 हजार उपभोक्ताओं की आज बाधित रहेगी बिजली

Fri, 25 Sep 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Power supply to 10,000 consumers in Janakipuram will remain disrupted today
लखनऊ। शहरवासियों को नवरात्र से दिवाली तक निर्बाध बिजली देने के लिए लाइनों से लेकर ट्रांसफार्मरों तक में सुधार कार्य चल रहा है। इस कारण शुक्रवार को एकेटीयू और जानकीपुरम विस्तार सेक्टर छह उपकेंद्र के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक बंद करके नई 33 केवी लाइन को चालू किया जाएगा। मुख्य अभियंता वीपी सिंह के मुताबिक 30 से 45 मिनट के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी। इसके बाद एक उपकेंद्र से आपूर्ति को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई उपकेंद्र अलीगंज के महानगर विस्तार, बड़ा चांदगंज, कपूरथला चौराहा सहित आसपास के उपभोक्ताओं की बिजली दोपहर 12 से शाम चार बजे तक प्रभावित रहेगी। प्रियदर्शनी उपकेंद्र से जुड़ी सत्यलोक कॉलोनी, नायक नगर दुर्गा मंदिर, योगिता स्कूल, कल्लू चक्की, खाटू चक्की के आसपास की आपूर्ति दोपहर 12 से तीन बजे तक बंद रहेगी। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के काला कंक्कड़, न्यू हैदराबाद की बिजली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


इन इलाकों में भी दिखेगा असर
गोमतीनगर खंड के डीपीएस कॉलेज, वनस्थली, इनाया हाइट्स, वरदान खंड एक व दो, मकदूमपुर गांव, कल्पतरु अपार्टमेंट सहित आसपास, महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज, रतन विहार, ज्ञान विहार, मुलायम नगर, ममता सरस्वती, राजवीर नगर में बिजली प्रभावित रहेगी। सेक्टर आठ इंदिरानगर, अशोक विहार, शालीमार गार्डन, सुषमा हॉस्पिटल, महिला पॉलीटेक्निक, रेडियो कॉलोनी, मंत्री आवास उपकेंद्र के विक्रांतखंड 1,2,3 विभूतिखंड उपकेंद्र के आईआईएसीआई, पीएचडी चैंबर, गुलाम हुसैन पुरवा, लौलाई उपकेंद्र के माधवग्रीन और विश्वासखंड उपकेंद्र के विवेक खंड, विजय खंड और उजरियांव के कुछ उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच अलग-अलग समय में प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed