फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lemons are selling at twice the price of apples

Lucknow News: सेब से दोगुने दाम पर बिक रहा नींबू

Fri, 25 Sep 2026 02:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Lemons are selling at twice the price of apples
पुरनिया में सब्जी खरीदता ग्राहक। 
लखनऊ। मंडी में नई आवक से इन दिनों सेब सस्ता हो गया है। उधर, नींबू महंगा मिल रहा है। जिस सेब के भाव एक सप्ताह पहले 200 रुपये किलो से अधिक तक पहुंच गए थे वह अब 100 रुपये किलो में फुटकर बिक रहा है। दूसरी ओर नींबू के दाम 180-190 से 220-250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। भिंडी, लौकी और तोरई 20 रुपये किलो तक सस्ती हुई हैं। हालांकि, अदरक और लहसुन की कीमत बढ़ गई है।
विज्ञापन

सात दिन पहले 60 रुपये किलो वाली भिंडी, लौकी और तोरई के भाव अब 40 रुपये हैं। 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिक चुकी प्याज में थोड़ी राहत जरूर मिली है। उसके दाम में 10 से 15 रुपये किलो तक गिरावट आई है। टमाटर 40 से 50, अदरक 150 से 200 रुपये और लहसुन 160-180 से 200-225 रुपये किलो तक हो गया है।
विज्ञापन



बाहर से आवक, सब्जियों में लोकल भरोसा
मंडी कारोबारियों के मुताबिक कुछ दिन पहले तक बारिश के कारण फल, सब्जियों की आवक प्रभावित हुई थी। अदरक महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से और लहसुन मुख्य रूप से मध्य प्रदेश से आ रहा है। नींबू कर्नाटक से पहुंच रहा है। सेब की पहले प्रमुख आवक शिमला से थी। अब कश्मीर से भी माल आने लगा है। उपलब्धता बढ़ने पर सेब के भाव नीचे आए हैं। सब्जियों में ज्यादातर आपूर्ति स्थानीय है। मंडी में करीब 80 फीसदी नींबू कर्नाटक से, 15 फीसदी महाराष्ट्र से और करीब पांच फीसदी स्थानीय स्तर से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
पुरनिया में सब्जी विक्रेता सईद ने बताया कि बारिश के दौरान खेतों में तुड़ाई और माल की ढुलाई प्रभावित हुई थी। अब स्थानीय आवक सुधरने से भिंडी, लौकी और तोरई के भाव घटे हैं। बाहर से आने वाली सब्जियों और मसालों में कीमत ऊंची बनी हुई है। मंडी समिति में आढ़त चलाने वाले रोहित के मुताबिक कश्मीर से सेब की नई आवक शुरू होने के बाद माल बढ़ा है। सात दिन पहले थोक में 90-100 रुपये किलो वाला सेब अब 40-70 रुपये किलो रह गया है। फुटकर में भी भाव आधे रह गए हैं। अनार का थोक भाव 50-140 रुपये से 40-80 रुपये किलो रह गया है।



वर्जन
बारिश थमने से फल-सब्जियों की आवक बढ़ी है। नींबू, प्याज, लहसुन, अदरक की आवक भी एक सप्ताह बाद बढ़ जाएगी। इसके बाद भाव कम हो जाएंगे।
- रिंकू सोनकर, अध्यक्ष फल-सब्जी विक्रेता संघ, नवीन मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed