फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: आंधी से थमी ट्रेनों की रफ्तार, आठ घंटे तक हुईं लेट

Tue, 26 May 2026 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
आंधी से थमी ट्रेनों की रफ्तार, आठ घंटे तक हुईं लेट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सोमवार देर रात आई आंधी ने ट्रेनों का संचालन पर असर पड़ा। ट्रेनों की गति थम गई । लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस सहित तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें छह से आठ घंटे तक खड़ी रहीं। इसका असर मुरादाबाद से लेकर अयोध्या तक पड़ा। मंगलवार को भी ट्रेनें देरी से लखनऊ पहुंची।
सोमवार रात आंधी आने के कारण अयोध्या, गोंडा, प्रयागराज, वाराणसी और मुरादाबाद सेक्शन पर 30 से अधिक पेड़ गिर गए। रेलकर्मियों को भेजकर मौके से पेड़ की डाल को हटाया गया। इस कारण ओएचई लाइन भी टूट गई। ओएचई टावर भेजकर लाइन को ठीक करने में छह से सात घंटे लग गए। सबसे अधिक प्रभाव हरदोई-शाहजहांपुर के बीच पड़ा। गाड़ी संख्या 14241 नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ से चार मिनट लेट छूटी, शाहजहांपुर तक 6:40 घंटे लेट हो गई। गाड़ी संख्य 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट सोमवार रात 10:25 बजे छूटी, हरदोई पहुंचने तक इसे 6:22 घंटे रोका गया। ट्रेन चंडीगढ़ आठ घंटे लेट पहुंची। इसके ठीक पीछे 12229 लखनऊ मेल रात 10 बजे रवाना हुई। ट्रेन हरदोई 2:20 घंटे की देरी से पहुंची। शाहजहांपुर पहुंचने तक यह ट्रेन 6:45 घंटे प्रभावित हुई। नई दिल्ली सुबह 6:55 की जगह दोपहर 2:15 बजे पहुंची। वहीं, 12429 एसी एक्सप्रेस रात 11:30 बजे छूटी, शाहजहांपुर छह घंटे लेट, नई दिल्ली सात घंटे देरी से पहुंची। परिवार साथ छुट्टियां मनाने नैनीताल जा रहे यात्री 15043 लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस में ही फंसे रहे। यह ट्रेन सोमवार रात 11:25 बजे छूटी और बरेली पहुंचने तक छह घंटे प्रभावित हुई।
विज्ञापन

22545 देहरादून वंदे भारत को मंगलवार सुबह 5:15 बजे रवाना होना था, लेकिन यह ट्रेन 6:52 बजे छूटी। बरेली पहुंचने तक ट्रेन और लेट हुई। 12583 एसी डबल डेकर सुबह 4:55 बजे की जगह छह बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना हुई, ट्रेन को बीच रास्ते करीब 2:30 घंटे राेका गया। यह ट्रेन आनंद विहार 4:45 घंटे की देरी से पहुंची। 15011 लखनऊ -चंडीगढ़ एक्सप्रेस रात 11:55 बजे रवाना हुई, बरेली पहुचंने तक 5:30 घंटे लेट तक चंडीगढ़ नौ घंटे, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस लखनऊ से रात 11:52 बजे 17 मिनट की देरी से छूटी और मुरादाबाद पहुंचने तक 7:15 घंटे प्रभावित रही। 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस मनकापुर 1:38 घंटा लेट रवाना हुई और लखनऊ 3:45 घंटे की देरी से, गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत अयोध्या से लखनऊ के बीच दो घंटे , गाड़ी संख्य 14235 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस मल्हौर से लखनऊ के बीच दो घंटे खड़ी रही। सोमवार रात
विज्ञापन
विज्ञापन

13019 बाघ एक्सप्रेस लखनऊ से हरदोई के बीच 5:40 घंटे खड़ी रही। मंगलवार को 12230 लखनऊ मेल दो घंटे, 12430 एसी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed