फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: मौसम की खराबी से वाराणसी डायवर्ट हुए दो विमान

Wed, 08 Apr 2026 01:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
मौसम की खराबी से वाराणसी डायवर्ट हुए दो विमान
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर 

लखनऊ। मंगलवार शाम मौसम खराब होने और लो विजिबिलिटी के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की दो उड़ानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि दोनों विमान काफी देर तक आसमान में चक्कर काटते रहे, लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति न मिलने पर अंततः उन्हें वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया।


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6440 दिल्ली से शाम 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली थी, जिसमें 157 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे। वहीं, दूसरी उड़ान संख्या 6E-518 देहरादून से शाम 6:35 बजे लखनऊ के लिए निर्धारित थी, जिसमें 87 यात्री और 6 क्रू सदस्य मौजूद थे। मौसम की खराबी और कम दृश्यता के कारण दोनों विमानों को सुरक्षित लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस और एटीसी ने यह फैसला लिया। बताया जा रहा है कि वाराणसी एयरपोर्ट पर विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed