फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: गृहकर जमा न करने वाले तीन सरकारी दफ्तर सील

Mon, 09 Mar 2026 11:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
Lucknow news
बिल्डिंग सील करती नगर निगम की टीम
गृहकर जमा न करने वाले तीन सरकारी दफ्तर सील
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर 
लखनऊ। बकाया गृहकर जमा न करने वाले तीन सरकारी विभागों की बिल्डिंगों को नगर निगम ने सोमवार सुबह सील कर दिया। इनमें उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर, ट्रांसमिशन भवन और यूपीएसआईडीसी (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम) का ऑफिस शामिल है।

नगर निगम की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी और राजस्व निरीक्षक अजय वर्मा ने बताया कि उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर पर कुल 1 करोड़ 23 लाख 93 हजार 473.92 रुपये का गृहकर बकाया है। इसके अलावा ट्रांसमिशन भवन पर 22 लाख 22 हजार 501 रुपये का गृहकर बकाया है। वहीं यूपीएसआईडीसी के भवन पर 52 लाख 735.41 रुपये का गृहकर बकाया पाया गया है। लगातार नोटिस जारी करने और कर जमा करने के लिए समय दिए जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर इन भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई। तीनों ऑफिस का मेन गेट सील है और छोटा गेट पैदल आने जाने के लिए खुला छोड़ दिया गया है। सीलिंग के बाद भी गृहकर जमा न होने पर छोटा गेट भी सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed