फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: प्रतिबंधित पॉलिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान

Thu, 22 Jan 2026 07:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
प्रतिबंधित पॉलिथीन और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान
विज्ञापन


कई इलाकों से विरोध के बीच हटाए 100 कब्जे

वसूला जुर्माना, गंदगी फैलाने पर भी की कार्रवाई


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम की अलग-अलग टीमों ने बृहस्पतिवार को कई इलाकों में अतिक्रमण विरोध अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच करीब 100 कब्जे हटाए गए। प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूला गया।

जोन एक के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि विधान सभा से चारबाग तक तथा नरही सब्जी मंडी से राणा प्रताप मार्ग पर यूपीटेक चौराहा और वहां से श्रीराम टावर तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 से अधिक ठेले-गुमटी हटवाए गए। नगर निगम जोन तीन के जोनल अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि अलीगंज में आंचलिक विज्ञान केंद्र से पुरनिया चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 15 अवैध दुकानें एवं एक पान की गुमटी हटाई गई। अभियान में 11 टेडीवियर, चार कंबल, एक ठेला, चार तराजू, 10 रजाई के खोल, पांच गुलदस्ते एवं आठ गमला स्टैंड जब्त किए गए।
विज्ञापन


----------

गंदगी पर जुर्माना भी वसूला गया

जोन तीन के जोनल सिनेटरी अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि अलीगंज में केंद्रीय भवन से पुरनिया चौराहा, गौशाला रोड तथा जानकीपुरम थाना रोड तक प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी फैलाने वालों के 15 चालान काटे गए और 9,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर 19 चालान काटे गए और 26,900 रुपये जुर्माना वसूला गया। जोन आठ की टीम ने बंगला बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर 12900 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed