{"_id":"695cffbbeff1d549a1053053","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1547583-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे अस्पताल में पहली बार दूरबीन विधि से बांझपन का सफल इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे अस्पताल में पहली बार दूरबीन विधि से बांझपन का सफल इलाज
विज्ञापन
रेलवे अस्पताल में पहली बार दूरबीन विधि से बांझपन का सफल इलाज
मंडल के रेल अस्पताल में पहली हुआ अपरेशन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय में पहली बार दूरबीन विधि से बांझपन दूर करने को सफल ऑपरेशन किया गया। रेलवे ने मंडल चिकित्सालय की चिकित्सा क्षेत्र में इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना है।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय में अभी तक यह इलाज की यह सुविधा नहीं थी। अब यह लखनऊ में हो गई है। इससे न केवल मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधा सुलभ होगी बल्कि समय एवं संसाधनों की भी बचत सुनिश्चित होगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता सागर एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उर्मी सरकार के कुशल मार्गदर्शन में पहली बार दूरबीन विधि से बांझपन की जांच एवं उपचार संबंधी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस आपरेशन करने वाली टीम में डॉ. अनंत गुप्ता व डॉ. पंकज गोयल भी रहे।