{"_id":"695a58343f44ef979f091e6c","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1544707-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनंत नगर योजना में प्लाट लेने का बस एक सप्ताह और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनंत नगर योजना में प्लाट लेने का बस एक सप्ताह और मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंत नगर योजना में प्लाट लेने का बस एक सप्ताह और मौका
637 भूखंडों के लिए 20 दिसंबर को खुला था पंजीकरण
12 जनवरी तक ही कर सकते हैं आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एलडीए की अनंत नगर (मोहान रोड) योजना में भूखंडों का पंजीकरण कराने वालों के लिए अब एक सप्ताह का ही मौका है। 12 जनवरी के बाद पंजीकरण नहीं हो पाएगा। बीती 20 दिसंबर से योजना के 637 भूखंडों का पंजीकरण खुला और 12 जनवरी तक रहेगा।
एलडीए की ओर जिन 637 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला गया है। उसमें 450 वर्गमीटर के 41, भूखंड, 288 वर्गमीटर के 224 भूखंड, 200 वर्गमीटर के 225 भूखंड, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 57 भूखंड शामिल हैं। अनंत नगर योजना 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही। जिसमें करीब डेढ़ लाख लोगों के आशियानें का सपना साकार होगा। योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाई जा रही हैं। योजना में बड़े हिस्से में एजुकेशन सिटी विकसित की जाएगी। इसके अलावा 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन बेल्ट का विकास किया जाएगा जोक योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगी।
---------------------------
ऐसे करना होगा आवेदन
आवेदन करने के लिए लोगों को एलडीए की वेबसाइट https://registration.ldalucknow.in/#/login पर जाकर पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। जिसके बाद भूखंड के अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के मध्य भूखंडों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------
....इधर 31 जनवरी तक छूट पर मिलेंगे आवास विकास के फ्लैट
जो लोग फ्लैट लेना चाहते हैं वह आवास विकास की अवध विहार, वृंदावन और मुन्नू खेड़ा योजनाओं में 15 प्रतिशत छूट पर खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 30 लाख से एक करोड़ तक है। आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त चंदन पटेल का कहना है कि छूट का लाभ इसी माह तक दिया जाएगा। खरीदार आवास विकास की वेबसाइट upavp.in पर जाकर विस्तृत जानकारी कर सकते हैं।