फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा की गई दुरुस्त

Tue, 23 Dec 2025 06:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा की गई दुरुस्त
विज्ञापन


दरक गई थी तीन साल पहले बनी प्रतिमा


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। लालबाग में नगर निगम मुख्यालय के सामने लगी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की दरक गई प्रतिमा को अब सही कर दिया गया है। तीन साल पहले ही बनी प्रतिमा के दरक जाने को लेकर अमर उजाला ने सोमवार को मामला उठाया था और मंगलवार को समाचार भी प्रकाशित  किया था। जिसको लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से प्रतिमा को आधी रात के बाद ही दुरुस्त कराकर उसकी पॉलिश भी कराई गई। जिससे सुबह प्रतिमा चमकती दिखी।


नगर निगम मुख्यालय के सामने लगी पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा करीब तीन साल पहले लगाई गई थी। जिसका अनावरण 28 अगस्त 2022 को देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने किया था। महज तीन साल में ही प्रतिमा के दरक जाने को लेकर यह कहा जा रहा था कि उसका निर्माण घटिया हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद ऑनन-फानन में उसकी मरम्मत कराई गई। हालांकि जल्दबाजी में मरम्मत कराए जाने से प्रतिमा वह हिस्सा अभी पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हुआ है जहां पर यह दरकी थी। आने वाली पांच जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री की जयंती भी है। इस मौके पर यहां पर माल्यार्पण के लिए प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग आते हैं। नगर निगम के जोनल अभियंता अतुल मिश्रा ने बताया कि प्रतिमा की मरम्मत करा दी गई है। प्रतिमा की पुट्टी उखड़ गई थी जिसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन


---------



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed