फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: दो साल से बदहाल सड़क बनवाने को लेकर महापौर से मिली वीमेंस एसोसिएशन

Mon, 15 Dec 2025 05:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 05:52 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
दो साल से बदहाल सड़क बनवाने को लेकर महापौर से मिली वीमेंस एसोसिएशन
विज्ञापन


अक्तूबर में किया था नगर निगम पर प्रदर्शन

महापौर ने दिया आश्वासन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। दो साल से बदहाल कालोनी की सड़क को बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को एक बार फिर साउथसिटी वीमेंस एसोसिएशन ने महापौर को मांग पत्र दिया। इससे पहले 29 अक्तूबर को महिलाओं ने महापौर सुषमा खर्कवाल को ज्ञापन दिया था और विरोध प्रदर्शन भी नगर निगम मुख्यालय पर किया था।


वीमेंस एसोसिएशन की अगुवाई करने वाले समाजसेवी मधु गर्ग ने बताया कि साउथ सिटी काॅलोनी में डी ब्लाॅक से अंबेडकर विश्वविद्यालय तक करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क दो साल से बदहाल है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। बच्चों की स्कूली बस और वैन भी हिचकोले खाते हुए चलती है। सड़क पर पैच वर्क तो कई बार हुआ मगर वह टिकता नहीं है। जब तक पूरी सड़क नहीं बनेगी यह टिकेगी नहीं क्योंकि करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क करीब आधा किमी तक ज्यादा खराब है। कालोनी की इस टूटी सड़क से रोज 20 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। करीब तीस साल पुरानी इस कालोनी में तीन हजार से अधिक मकान सड़क के आसपास हैं। ऐसे में यह लोग दो साल से टूटी सड़क से गुजर रहे हैं। सड़क खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। सोमवार को एक बार फिर महापौर से मुलाकात कर उनको परेशानी बताई गई क्योंकि उन्होंने दो महीने पहले दिसंबर में मिलने को कहा था। अब मुलाकात की गई तो उन्होंने फरवरी में बजट आने पर सड़क बनवाने की बात कही है। महापौर कालोनी में में किसी के घर पर आईंथी वहीं पर उनसे मुलाकात कर मांग पत्र पर दिया गया। अब फरवरी में एसोसिएशन कालोनी में टूटी सड़क पर प्रदर्शन कर महापौर करे सड़क बनवाने की याद दिलाएगी। महापौर को मिलकर मांग पत्र देने वालों में एसोसिएशन की नीना अवनीश, मधुलिका चंदेल, सुमन पांडे, नम्रता, सीमा श्रीवास्तव व नीलू नारायण प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed