फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: मैनहोल ढंकने से एक महीनें में बर्बाद हो रही 15 लाख की सड़क

Sun, 14 Dec 2025 06:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
मैनहोल ढंकने से एक महीनें में बर्बाद हो रही 15 लाख की सड़क
विज्ञापन


सफाई न होन से उफना रहे सर्विस चैंबर, घरों में भी समस्या
दो हजार लोग हैं परेशान


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बालागंज वार्ड में एक महीने पहले ही करीब 15 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क बर्बाद होने लगी है। सड़क बनाने में हुई लापरवाही से सीवर के मैनहोल चैंबर नीचे दब गए और और सफाई न होने से सीवर चोक हो गया है। सड़क किनारे बने सर्विस चैंबरों से सीवर उफना रहा है और सड़क को खराब कर रहा है। इसके साथ ही घरों में सीवर उफना रहा है। इससे करीब दो हजार की आबादी परेशानी झेल रही है।


पूर्व पार्षद पंकज पटेल ने बताया कि वार्ड में गोशाला रोड का निर्माण एक महीने पहले ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर किया गया है। सड़क बनाते समय सीवर के सारे मैनहोल के चैंबर बंद कर दिए गए हैं जबकि निमार्ण एजेंसी को इसके लिए पहले से ही कहा गया था कि वह सीवर चैंबरों को नहीं ढंकेगी। फिर भी निर्माण एजेंसी के ठेकेदार ने लापरवाही की और मैनहोल ढंक दिए। अब सीवर की सफाई नहीं हो पा रही है। सड़क के किनारे जो सर्विस चैंबर घरों को कनेक्शन देने के लिए बने हैं उनसे सीवर उफना रहा है और नई सड़क को खराब कर रहा है। अब समस्या यह है कि जब तक सड़क को बीच-बीच में खोदकर मैनहोल खोले नहीं जाएंगे तब सीवर की सफाई नहीं हो पाएगी। ऐसे में निर्माण एजेंसी की लापरवाही से एक महीने पहले बनी सड़क को फिर बीच-बीच में खोदा जाएगा। निर्माण एजेंसी को लगातार कहा जा रहा है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि समस्या का समाधान न हुआ तो फिर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed