फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं की पहचान को लेकर बनेगी अवैध बस्तियों की सूची

Thu, 11 Dec 2025 06:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं की पहचान को लेकर बनेगी अवैध बस्तियों की सूची
विज्ञापन


बिजली कनेक्शन भी जाएंगे कटवाए

महापौर ने जारी किया आदेश


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं की पहचान को लेकर शहर में कितनी अवैध बस्तियां हैं उनकी सूची बनेगी और वहां पर कैसे लोग रहते हैं यह ब्यौरा भी तैयार किया जाएगा। जिन अवैध बस्तियाें में बिजली कनेक्शन हैं उनको कटवाया भी जाएगा। इसको लेकर महापौर की ओर से नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश भी दिए गए हैं।

महापौर सुषमा खर्कवाल की ओर बुधवार को जो पत्र नगर आयुक्त गौरव कुमार को लिखा गया है उसमें उन्होंने कहा है कि देश में अवैध घुसपैठियों पर कार्यवाही के लिए संसद ने आब्रजन एवं विदेशी अधिनियम 2025 नाम से कड़ा कानून बनाया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश में रहे रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्यवाही करते हुए सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में शहर में सरकारी और अर्द्धसरकारी जमीनों पर कहां-कहां झुग्गी झोपड़ी हैं और उनमें किस प्रकार के लोग रहते हैं उनका ब्यौरा तीन दिन में तैयार किया जाए। महापौर का पत्र मिलने के बाद नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अपर नगर आयुक्त को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


--------------


अवैध बस्तियों के कटेंगे बिजली कनेक्शन

महापौर ने चार दिसंबर को शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में आने वाली बहादुरपुर बस्ती में बांग्लादेशियों की पहचान को छापा मारा था। उस दौरान उन्होंने 15 दिन का अल्टीमेटम उन लोगों को दिया था जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे। महापौर ने अवैध बस्ती के बिजली कनेक्शन भी लेसा बात कर कटवाने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर अब महापौर ने अपर नगर आयुक्त ललित कुमार से यह रिपोर्ट मांगी है कि अब तक कितने कनेक्शन कटवाए गए और अवैध बस्तियाें को लेकर क्या योजना कार्रवाई को लेकर बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed