फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sanjay Nishad said – he does not need the support of SP, Nishad Party is an integral part of NDA

यूपी: संजय निषाद बोले- उनको सपा की बैसाखी की जरूरत नहीं, निषाद पार्टी एनडीए का अटूट हिस्सा

Wed, 16 Sep 2026 07:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Sep 2026 07:43 PM IST
सार

Sanjay Nishad: संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी को सपा की किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है। एनडीए में निषाद पार्टी का गठबंधन बराबरी और हिस्सेदारी का है।

विज्ञापन
UP: Sanjay Nishad said – he does not need the support of SP, Nishad Party is an integral part of NDA
यूपी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा को दूसरों के राजनीतिक भविष्य की चिंता करने के बजाय पहले अपना घर संभालना चाहिए। सवाल यह नहीं है कि संजय निषाद कहां जाएंगे, सवाल यह है कि सपा खुद कहां खड़ी है।

विज्ञापन


संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी को सपा की किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है। एनडीए में निषाद पार्टी का गठबंधन बराबरी और हिस्सेदारी का है। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज अपने हक और सम्मान के लिए राजनीति करता है और किसी के सहारे पर निर्भर नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने से पहले सपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सपा पहले कांग्रेस के साथ अपनी सीटों का बंटवारा तय करे, फिर दूसरे दलों के राजनीतिक भविष्य पर टिप्पणी करे। संजय निषाद ने कसरवल कांड का जिक्र करते हुए कहा कि निषाद समाज उस घटना में शहीद हुए लोगों का बलिदान नहीं भूला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हक मांगने पर गोलियां चलवाने वाले अब समाज के हितैषी बनने का ढोंग न करें। संजय निषाद ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट से दस जुलाई 1984 की प्रकाशित एक खबर की कटिंग भी शेयर की है। जिसमें जसवंतनगर से मुलायम सिंह यादव की और और फिर हुए एनकाउंटर की खबर प्रकाशित हुई थी।


उन्होंने कहा कि मछुआरा समुदाय बराबरी की भागीदारी और स्वाभिमान की राजनीति में विश्वास रखता है। शिवपाल और रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को पहले यह देखना चाहिए कि खुद उनका राजनीतिक भविष्य कहां है। संजय निषाद ने दावा किया कि सपा लगातार सिकुड़ रही है, जबकि निषाद पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed