फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: वरुण विहार आवासीय योजना के लिए 105 बीघा जमीन का लिया गया कब्जा

Mon, 24 Nov 2025 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
वरुण विहार आवासीय योजना के लिए 105 बीघा जमीन का लिया गया कब्जा
विज्ञापन


450 बीघा जमीन का हुआ बैनामा,

300 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। आगरा एक्सप्रेस-वे पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना के लिए एलडीए ने जमीन का कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को एलडीए की टीम ने ग्राम- दोना और तेजकृष्ण खेड़ा में अभियान चलाकर लगभग 105 बीघा जमीन का कब्जा प्राप्त किया।


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे के पास लगभग 6580 एकड़ क्षेत्रफल में वरुण विहार योजना विकसित की जाएगी। यह प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय योजना होगी। इसके लिए सदर व सरोजनीनगर तहसील के ग्राम-भलिया, आदमपुर इंदवारा, बहरू, जलियामऊ एवं मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा एवं दोना की भूमि चिन्हित की गयी है। यहां लगभग 22,403 किसानों से प्राधिकरण के पक्ष में जमीन का बैनामा कराया जाना है। इस पर तेजी से काम चल रहा है और अभी तक किसानों को 300 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि वितरित करते हुए लगभग 450 बीघा जमीन का बैनामा कराया जा चुका है। सोमवार को एसडीएम विराग करवरिया के नेतृत्व में नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र शुक्ला व उनकी टीम ने मौके पर अभियान चलाकर 105 बीघा जमीन का कब्जा प्राप्त किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed