फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: महापौर ने 10.38 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Mon, 10 Nov 2025 08:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विकास कार्य का शिलान्यास करती महापौर सुषमा खर्कवाल
महापौर ने 10.38 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन


होगा सड़क, नाली व नाला निर्माण का काम

तीन से छह महीने में होगा पूरा


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 10.38 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनका निर्माण तीन से छह महीने के अंदर पूरा किया जाएगा।

महापौर ने बताया कि हैदरगंज तृतीय वार्ड में रक्षा विहार कॉलोनी, चुन्नू खेड़ा में डा. राजेश कुमार के आवास से राजन मिश्रा तृतीय के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बुद्ध विहार हंसखेड़ा में सुरेंद्र सिंह के मकान से रिमझिम सिंह के मकान तक, मनोज तिवारी के मकान से प्रदीप पांडेय के मकान तक और रेखा मौर्य के मकान से सुनीता देवी के मकान तक सड़क निर्माण का काम होगा। घोसियाना क्षेत्र में अंजू शुक्ला के मकान से एनएच-20 सर्विस लेन तक सड़क और नाली निर्माण कार्य होगा। कन्हैया माधवपुर द्वितीय वार्ड में फरीदपुर मुख्य मार्ग की सड़क, लालजी टंडन वार्ड में मॉल जेहटा रोड से एमडी लॉन तक सड़क और नाली निर्माण कार्य, बालागंज वार्ड में सीवर टैंक तिराहे से गोशाला रोड मुख्य मार्ग एवं आंतरिक गलियों का निर्माण का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन


------

यहां भी किया शिलान्यास

गढ़ीपीर खां वार्ड में अंकित श्रीवास्तव के आवास से मोहित द्विवेदी के आवास तक सीसी सड़क निर्माण, कन्हैया माधोपुर प्रथम वार्ड में चोरघाटी चौराहा से मरी माता मोड़ तक आरसीसी नाला निर्माण, न्यू हैदरगंज प्रथम वार्ड में किशोरगंज चौराहा से हरी मस्जिद के आगे तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया गया। सआदतगंज वार्ड के अशोक विहार में गोविंद मिश्रा के मकान से आरपी मिश्रा के मकान तक एवं आंतरिक गलियों का निर्माण, केतन विहार में चित्रांश स्कूल के सामने से पुष्कर मैरिज लॉन तक सीसी सड़क निर्माण कार्य, कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के नूरवाड़ी में मेहंदी हॉस्पिटल से सरोज साहू के मकान होते हुए हरीश चंद्र के मकान तक सड़क नाली निर्माण, भवानीगंज वार्ड में टिकैटगंज की आंतरिक गलियों के निर्माण सहित कई अन्य कार्यों का भी शिलान्यास महापौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed