फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: लंबी छलांग लगा लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में तीसरे पायदान पर

Thu, 17 Jul 2025 12:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:14 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
राष्ट्रपति से पुरस्कार लेती महापौर सुषमा खर्कवाल
लंबी छलांग लगा लखनऊ स्वच्छता रैंकिंग में तीसरे पायदान पर
विज्ञापन

बीते साल थी देश भर में 44 वीं रैंकिंग

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कचरा प्रबंधन में बेहतर सुधार कर लखनऊ ने लंबी छलांग लगाते हुए स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता 2024 में देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में इसकी घोषणा हुई। राष्ट्रपति ने सफाई में बेहतर कार्य करने के लिए महापौर सुषमा खर्कवाल को प्रेसीडेंशियल अवार्ड भी प्रदान किया।
देश का कौन सा शहर सफाई में किस पायदान है उसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमें बीते साल अपने शहर की रैंकिंग गिरी थी और 17 वें पायदान से फिसलकर 44वें पायदान पर पहुंच गई थी मगर काम तेजी से सुधार कर नगर निगम ने इस बार देश भर में तीसरा स्थान पाया है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डा. अरविंद राव ने बताया कि पहले स्थान पर अहमदाबाद और दूसरे पर भोपाल है।
विज्ञापन


-----------

शिवरी प्लांट ने सुधारी रैंकिंग

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डा. अरविंद राव ने बताया बीते साल सबसे कम नंबर शिवरी प्लांट बंद होने की वजह से आए थे। अब प्लांट चालू है और वहां पर जो कूडृ़ा जमा था उसका भी निस्तारण तेजी से हो रहा है। जिस तरह से कूड़े के पहाड़ को कम किया गया है उसको लेकर सभी ने तारीफ की है। केंद्रीय स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों के दल ने भी निरीक्षण किया था। उन्होंने पुराने कूड़े के निस्तारण को लेकर सरहाना की थी। बीते माह ब्राजील की टीम ने आकर शिवरी प्लांट को देखा और इसी तरह ब्राजील मे प्लांट लगाने की पेशकश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

कब क्या रही रैकिंग
2023 में 44वीं
2022 में 17 वीं
2021 में 12वीं
2020 में 12वीं
2019 में 121वीं
2018 में 115वीं
2017 में 269 वीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed