फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow neMinister in charge Suresh Kumar Khanna found dirt during inspection, reprimanded the responsible pws

Lucknow : प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को निरीक्षण में मिली गंदगी, जिम्मेदारों को लगाई फटकार, काटा वेतन

Mon, 19 May 2025 03:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 03:54 PM IST
सार

प्रभारी मंत्री ने  जोन एक के नरही क्षेत्र, जोन 5 के सरोजिनी नगर द्वितीय वार्ड में अहमदनगर एवं गुरु नानक वार्ड के नटखेड़ा स्थित राम गली तथा जोन आठ में शारदा नगर वार्ड के सरस्वतीपुरम कॉलोनी का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Lucknow neMinister in charge Suresh Kumar Khanna found dirt during inspection, reprimanded the responsible pws
सुरेश खन्ना ने किया था औचक निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री  सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार सुबह नगर में सफाई व्यवस्था के संबंध में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के चार वार्डाे का औचक निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मोहल्लो में मिली गंदगी एवं चोक नालियों पर नाराजगी जाहिर की एवं संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जोन एक के जोनल अधिकारी एवं जोन पांच के सफाई निरीक्षक (एस एफ आई ) का दो-दो दिन का वेतन काटने हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया।

विज्ञापन


 प्रभारी मंत्री ने  जोन एक के नरही क्षेत्र, जोन 5 के सरोजिनी नगर द्वितीय वार्ड में अहमदनगर एवं गुरु नानक वार्ड के नटखेड़ा स्थित राम गली तथा जोन आठ में शारदा नगर वार्ड के सरस्वतीपुरम कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नालियों को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज बाधित नहीं होना चाहिए। खुले पड़े प्लाटों के स्वामियों को नोटिस देकर उनसे उनकी बाउंड्री वॉल कराई जाए। सफाई कार्य से संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर निरीक्षण करें और सफाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के दौरान नरही क्षेत्र में मेन रोड से लगी गली को सीढ़ी बना कर अवरुद्ध किए जाने, खुले प्लाट पर कूड़ा एवं सड़कों पर बिल्डिंग मटेरियल पड़े होने से आवागमन में बाधा एवं नालियों के ठीक से सफाई न होने का संज्ञान लेते हुए नाराजगी जाहिर की एवं संबंधित लोगों को निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने जोनल अधिकारी राजेश वर्मा का दो दिन का वेतन काटने का निर्देश भी दिया। शारदा नगर द्वितीय वार्ड में नगर निगम की जमीन पर लोगों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे को कब्जा मुक्त कराए जाने हेतु नगर आयुक्त को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों को नोटिस देकर इस जमीन को कब्जा मुक्त कराकर बैरिकेडिंग कराई जाए। लोगों द्वारा बताया गया कि यहां स्थित तालाब पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि जांच कराकर इन सभी समस्याओं का समाधान एक महीने के अंदर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर भी बहता मिला गंदा पानी

प्रभारी मंत्री निरीक्षण के दौरान सरोजिनी नगर द्वितीय वार्ड में पहुंचे वहां पर नालियों का पानी सड़क पर बह रहा था जिसके संबंध में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यहां पर नाले के निर्माण की मंजूरी मिल गई है जिस पर उन्होंने निर्देश दिया कि जब तक इस नाले का निर्माण नहीं हो जाता तब तक इस समस्या का वैकल्पिक समाधान कराया जाए। गुरु नानक वार्ड में लोगों ने बताया कि यहां पर सीवर बना हुआ है परंतु केवल 30 प्रतिशत नालियों का कनेक्शन ही सीवर लाइन से हो पाया है। इस क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई दूषित है इस पर उन्होंने जी.एम. जलकल को निर्देश दिया कि नई पाइपलाइन डलवा कर इस समस्या का तत्काल समाधान कराएं जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। मंत्री ने  अधिकारियों को निर्देश दिया कि सफाई कार्य से जुड़े सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई निरंतर हो एवं कहीं भी नालियों में पानी का जमाव न हो। जहां भी नालिया बाधित हो उन्हें साफ कराया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed