फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: केजीएमयू में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती का रिजल्ट घोषित

Sat, 29 Nov 2025 08:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
केजीएमयू में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती का रिजल्ट घोषित
विज्ञापन


- पंद्रह दिनों के अंदर भर्ती प्रक्रिया होगी पूरी, कुलपति ने सभी चयनित
अभ्यर्थियों को दी बधाई

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। केजीएमयू में गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम शनिवार
को घोषित कर दिया गया। केजीएमयू की वेबसाइट पर अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम देख
सकते हैं। अफसरोंं का कहना है भर्ती की प्रक्रिया दस्तावेजों की जांच
पड़ताल करके 15 दिन के अंदर पूरी कर ली जाएगी।

केजीएमयू की गैर-शैक्षणिक नियमित पदों पर भर्ती की परीक्षा 14 नवंबर को हुई
थी। दो पालियों में हुई परीक्षा में करीब 25000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आठ
प्रकार के 207 पदों पर भर्ती की परीक्षा हुई थी। 30 हजार अभ्यर्थियों को
परीक्षा में शामिल होना था। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि केजीएमयू
की वेबसाइट पर अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि
रेडियोलॉजी, आप्थोमेलॉजी, ईएनटी, ओटी असिस्टेंट, डायलिसिस टेक्नीशियन,
फार्मासिस्ट, कम्प्यूटर प्रोग्रामर और लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती के लिए
परीक्षा हुई थी। 15 दिन के भीतर सभी वर्ग की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इससे मरीजों को इलाज मुहैया कराने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से टेक्नीशियन के पद खाली थे। इसकी वजह से मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने में कुछ असुविधा हो रही थी। मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा डायलिसिस, नेत्र, ईएनटी विभाग के मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। फार्मासिस्ट भी भर्ती किए जा रहे हैं। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने सफल भर्ती परीक्षा कराने व परिणाम घोषित करने के लिए टीम को बधाई दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed