{"_id":"692af1434a9ac6d92707a7a6","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1493946-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग दिसंबर माह में चलाएगा टीका उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग दिसंबर माह में चलाएगा टीका उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग दिसंबर माह में चलाएगा टीका उत्सव
- नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के लिए यह उत्सव
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नियमित टीकाकरण से छूटे हुए शून्य से पांच साल तक की आयु के बच्चों
के टीकाकरण के लिए दिसंबर में टीका उत्सव का आयोजन होगा। इसे लेकर
महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. पवन कुमार अरुण ने पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि टीका उत्सव में शून्य से
पांच साल तक की आयु के उन बच्चों के टीकाकरण पर जोर रहेगा जो कि किन्हीं
कारणों से नियमित टीकाकरण से छूटे हैं। पेंटा-1 तथा मिजल्स-रूबेला (एमआर)की
खुराक से छूटे हुए बच्चों को प्रतिरक्षित किए जाने के लिए विशेष प्रयास
किये जाएंगे। जनपद में इस वित्तीय वर्ष में, एक अप्रैल से अब तक लक्ष्य के
सापेक्ष शून्य से एक साल तक की आयु के कुल 64 फीसद बच्चों का नियमित
टीकाकरण हो चुका है। टीका उत्सव का आयोजन नियमित सत्रों के माध्यम से होगा।
इन सत्रों के आयोजन से पहले आशा कार्यकर्ता और एएनएम जरिये नियमित टीकाकरण
से छूटे हुए शून्य से पांच साल तक के बच्चों की सूची बनाएंगी।