फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय में छूटा गाज पैड, शिकायत हुई

Fri, 14 Nov 2025 07:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय में छूटा गाज पैड, शिकायत हुई
विज्ञापन


-गोसाईगंज सीएचसी में हुआ था ऑपरेशन, पेशाब के दौरान निकला गाज पैड

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। गोसाईगंज सीएचसी में गर्भवती के सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान गर्भाश्य
में गॉज पैड (हेमोस्टैटिक पैड) छूट गई। इससे महिला को पेट में दर्द की
शिकायत होने लगी। लोहिया संस्थान में दिखाया मगर राहत नहीं मिली। महिला के
पेशाब के रास्ते यह गाज पैड निकल आई। महिला ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही
का आरोप लगाया है। शुक्रवार को परिजनों ने गोसाईंगंज थाने में तहरीर देने
के संग सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
गोसाईंगंज क्षेत्र के बेगरियामऊ गांव के रहने वाले रत्नेश सिंह ने शिकायती
पत्र में लिखा है कि पत्नी सोनिया को प्रसव पीड़ा होने पर उसने 22 सितंबर को
सीएचसी गोसाईंगंज में भर्ती कराया था। जहां उसी दिन सिजेरियन ऑपरेशन कर
प्रसव कराया। पति के मुताबिक ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही प्रसूता की तबियत
बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे लोहिया संस्थान के मातृ एवं शिशु हॉस्पिटल रेफर
कर दिया गया। यहां करीब पांच दिन भर्ती रहने के बाद छुट्टी दे दी गई। करीब
8-10 दिन बाद महिला के टांके पकना शुरू हो गए। आरोप है कि दोबारा सीएचसी
गोसाईंगंज ले जाने पर डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। प्रसूता को
दूसरे अस्पताल में दिखाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन मरीज को लेकर घर आ
गए। बृहस्पतिवार को महिला को फिर से अचानक दर्द उठा। पेशाब जाने पर यूरिन
के रास्ते में कुछ कपड़े जैसा दिखा। जिसे खींचने पर रुमाल के आकर का पट्टी
जैसा कपड़ा निकला। जिसे एक अस्पताल में दिखाने पर गॉज पैड की पुष्टि की गई।
पति ने ऑपरेशन के दौरान पेट में गॉज पैड छोड़ने का आरोप लगाया है। गोसाईगंज
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय का कहना है कि महिला के पेशाब के
रास्ते जो पैड निकला है वो सीएचसी पर महिला चिकित्सक जरिए नहीं डाला गया
है। महिला सीएचसी से रेफर होने के बाद निजी अस्पताल भी इलाज के लिए गई थी।
हालांकि, परिजनों ने निजी अस्पताल जाने से मना किया है।

महिला की शिकायत पर जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान गाज पैड छूटने के आरोप
सही मिले तो संबंधित महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति होगी।

डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed