{"_id":"68b4373061cf7b58670e7816","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1362161-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिप्टी सीएम के सामने अफसरों पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिप्टी सीएम के सामने अफसरों पर भड़के लोग
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के सामने अफसरों पर भड़के लोग
- लोग बोले अफसर बोल रहे झूठ, इलाके में अभी हो रही गंदे पानी की आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जानकीपुरम में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को इलाके का दौरा किया। इस दौरान इलाकाई लोग डिप्टी सीएम के सामने अफसरों पर भड़क गए। लोग बोले अफसर झूठ बोल रहे हैं। इलाके में अभी भी दूषित जलापूर्ति हो रही है। अफसर हालात पूरी तरह से सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने गंदे पानी की आपूर्ति की फोटो भी डिप्टी सीएम को दिखाया। डिप्टी सीएम ने नगर निगग, जलकल अफसरों को टंकी की सफाई व पेयजल व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम दोपहर करीब 12 जानकीपुरम सेक्टर 7 में लगे स्वास्थ्य शिविर पास पहुंचे। डिप्टी सीएम ने कहा कि क्षेत्र में जब तक डायरिया का एक भी मरीज रहेगा, स्वास्थ्य शिविर लगा रहेगा। उन्होंने शिविर को खुले स्थान की जगह, पास ही एक विद्यालय में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए। क्षेत्र में साफ-सफाई, नाली निर्माण व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी अधिकारियों को निर्देश दिया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मरीजों के परिजनों से मिले, हर संभव मदद एवं निःशुल्क उपचार हेतु आश्वासन दिया। अफसरों को निर्देशित किया कि तत्काल ही क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया जाए। पानी की टंकी की रिपेयरिंग, सफाई एवं नाली निर्माण के भी निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने पास ही पार्क का भी निरीक्षण किया। घास कटवाने एवं पार्क की सफाई कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के सामने अफसरों की खुली पोल
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अफसरों से इलाके के हालात के बारे में जानकारी ले रहे थे तभी सेक्टर 7 की रहने वाली आशा त्रिपाठी, रेखा, संगीता पहुंची। उन्होंने डिप्टी सीएम के सामने अफसरों की पोल खोल दिया। महिलाओं ने इलाके में अभी भी गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने कहा जानकीपुरम इलाके के हर सेक्टर से मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग, जलकल व नगर निगम के जरिये सिर्फ सेक्टर 7 तक केंद्रित हैं। डिप्टी सीएम ने अफसरों को व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन की करें तत्काल तैनाती
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि जानकीपुरम स्थित ट्रॉमा सेंटर में बाल रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजीशियन की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विधायक योगेश शुक्ला, पार्षद दीपक कुमार, अधिवक्ता विनय पांडेय, प्रेम श्रीवास्तव, डीजी हेल्थ डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता , अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।