{"_id":"66df91569f3b437c600d95f6","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-866916-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिटबुल का कहर, तीन गायों का कान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिटबुल का कहर, तीन गायों का कान काटा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज क्षेत्र के निवाजगंज में सोमवार शाम एक पिटबुल कुत्ते ने तीन गायों के कान में काटकर उन्हें जख्मी कर दिया। मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई। क्षेत्रीय पार्षद ने समझौता करा मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी लोगों मेंं नाराजगी है।
क्षेत्रीय निवासी राज कनौजिया ने बताया कि इलाके के तेजू रस्तोगी ने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है। सोमवार को कुत्ता खुला था और उसने सड़क पर बैठी तीन गायों के कान में काटकर उन्हें जख्मी कर दिया। शिकायत पर पुलिस आई, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई। क्षेत्रीय पार्षद मनीष रस्तोगी ने बताया कि बुजुर्ग कुत्ता टहला रहे थे। अचानक कुत्ता भागा तो वह गिर भी गए। उसने एक गाय के कान में काटा है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कुत्ता हटवा दिया गया है। इलाज के लिए पैसा भी दिलवाया जाएगा। उधर, राज कनौजिया ने आरोप लगाया कि पिटबुल का नगर निगम से लाइसेंस भी नहीं बनवाया गया है। मामले में नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन