फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: महंगाई से लेकर मारपीट तक पहुंचा टमाटर

Sat, 05 Aug 2023 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
लखनऊ। टमाटर की महंगाई ने पहले ही जनता को परेशान कर रखा है, अब सरकारी सस्ते टमाटरों के लिए मारपीट की नौबत आ गई है। 70 रुपये किलो वाले सरकारी टमाटर की जबरदस्त डिमांड है। कहीं लंबी लाइन लग रही है तो कहीं गाड़ी समय से न पहुंचने पर लोग निराश हो रहे हैं। भीड़ का दबाव बढ़ने पर टमाटर वैन लेकर भागने की नौबत आ रही है। जिसे 200 रुपये किलो वाला टमाटर आधे से भी कम दाम पर मिल रहा, वह खुशी से फूला नहीं समा रहा। वहीं जो लाइन की धक्का-मुक्की के बावजूद टमाटर नहीं पा रहा, वह निराश होने के साथ ही नाराजगी भी जता रहा है। शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) द्वारा टमाटर बिक्री के तय स्थानों का अमर उजाला टीम ने जायजा लिया तो कुछ यही हाल दिखे।
विज्ञापन




पॉलीटेक्निक चौराहा: एक घंटा देरी से पहुंची वैन, लोगों में दिखा आक्रोश



टमाटर वितरण वैन दोपहर 12 बजे सभी तय स्थानों पर पहुंचनी थी, लेकिन पाॅलीटेक्निक चौराहे पर एक घंटे बाद वैन पहुंची। यहां लोग तय समय से एक घंटे पहले से जमा थे। वैन देर से पहुंची तो लोगों ने नाराजगी जताई। लंबी लाइन लगी रही और अधिकतर लोग 2 किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए शोर मचाते दिखे। चार पुरुषों के बाद एक महिला को टमाटर वितरित करने पर भी विवाद हुआ। मौके पर मौजूद राहुल पांडेय ने बताया कि वह सुबह 11.30 बजे से खड़े थे, लेकिन गाड़ी 1 बजे आई। धक्का-मुक्की में वह गिरकर चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन




नवीन मंडी स्थल : बीवी, बच्चों संग कतार में लगे लोग



यह ऐसा स्थान है, जहां रोजाना स्टाॅल लगाकर सरकारी टमाटर की बिक्री हो रही है। शुक्रवार को यहां लोग परिवार के साथ लाइन में लगे। बच्चों को भी लोगों ने लाइन में लगाया। हालांकि एक परिवार को दो किलो से अधिक टमाटर नहीं दिया जा रहा था, लेकिन लोग खुद को अलग-अलग बताकर टमाटर लेने की मशक्कत करते दिखे। टमाटर वितरण करा रहे मंडी अध्यक्ष रिंकू सोनकर ने बताया कि यहां रोजाना 20-25 क्विंटल टमाटर की बिक्री होती है। प्रतिदिन इतना बैलेंस लेकर बेचते हैं कि अधिक से अधिक लोगों को टमाटर मिल सके, क्योंकि तीन दिन में टमाटर की गाड़ी बंगलूरू से लखनऊ पहुंच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जवाहर भवन : वैन पहुंची तो दौड़ पड़े लोग, बोले टमाटर खरीदना, जंग जीतने जैसा



जवाहर भवन के गेट नम्बर-1 के सामने शुक्रवार को जब मोबाइल वैन सरकारी टमाटर लेकर पहुंची तो लोग उसके पीछे-पीछे भागते नजर आए। तय स्थान पर रुकते ही लोगों की कतार लग गई। इस दौरान जिन्हें टमाटर मिला उनका चेहरा तो खिल गया और जिन्हें नहीं मिला वो निराश होकर घर वापस हो गए। टमाटर लेने के बाद लोगों ने कहा कि यहां से टमाटर खरीदना जंग जीतने जैसा है। यहां पुरुषों के साथ महिलाएं भी टमाटर पाने की होड़ में थीं।




अवध चौराहा: वैन देर से पहुंचने की नाराजगी सस्ते टमाटर से दूर हुई



अवध चौराहा हरदोई रोड पर तय समय से टमाटर की वैन न पहुंचने पर लोगों में नाराजगी दिखी। कुछ लोग 12 बजे पहुंचकर वैन न मिलने पर वापस भी हो गए। हालांकि जैसे ही वैन पहुंची तो लोग नाराजगी भूल टमाटर लेने दौड़ पड़े। पुरुषों संग महिलाएं भी लाइन में लगीं और किसी ने एक किलो तो किसी ने दो किलो टमाटर खरीदे। लगभग साढ़े सात क्विंटल टमाटर 70 रुपये किलो के हिसाब से थोड़ी ही देर में बिक गया। वैन पर मौजूद एनसीसीएफ के एकाउंटेंट अनुराग सिंह ने बताया कि वैन समय से पहुंच जाती, लेकिन कई जगह रास्ते में ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण देरी हो गई।



----



रहीम नगर: वैन आई लेकिन भीड़ देखकर चली गई



रहीमनगर में दोपहर 12 बजे से लोग सरकारी टमाटर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन करीब आधा घंटे बाद पहुंची वैन पूरा टमाटर बेचे बगैर ही वहां से चली गई। इससे यहां लोगों में नाराजगी रही। हालांकि एनसीसीएफ अधिकारियों ने बताया कि मौके पर भीड़ से अव्यवस्था हो गई थी। इसलिए पुलिस की सलाह पर वैन वहां से चली आई और महानगर में टमाटर बेचे गए।



जहां हंगामे की आशंका रहती है वहां से हटा देते हैं वैन

एनसीसीएफ के हेड एके सिंह ने बताया कि सरकारी टमाटर कर्नाटक व बंगलुरू से आ रहा है। गाड़ी संग टमाटर की आवक से बिक्री स्थल तय किए जाते हैं। टमाटर कम होता है तो कम जगह बेचा जाता है। तय स्थानों पर दोपहर 12 बजे तक टमाटर भेजने का लक्ष्य है, लेकिन मंडी से वैन निकलने के बाद जाम या रुकावटों के चलते कुछ देरी हो जाती है। ऐसे स्थान जहां मारामारी या हंगामे की आशंका होती है, वहां से वैन को हटा दिया जाता है। आगे कोशिश होगी कि तय स्थान पर समय से पहले गाड़ी भेजी जाए।


शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद यहां होगी बिक्री :



- नवीन मंडी स्थल सीतापुर रोड के गेट नंबर दो के सामने।



- महानगर में शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के पास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed