फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Land worth Rs 200 crores was vacated from illegal occupation of former IPS

Lucknow News : पूर्व आईपीएस के अवैध कब्जे से खाली कराई 200 करोड़ की जमीन, अंटलिया आर्गेनिक्स ने किया था कब्जा

Thu, 14 Dec 2023 06:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 14 Dec 2023 06:52 PM IST
सार

बसपा सरकार में ताकतवर रहे पूर्व आईपीएस अफसर कश्मीरा सिंह के साथ निजी कंपनी के अवैध कब्जे पर बुधवार को बुलडोजर चलाकर एलडीए ने 35,000 वर्गमीटर जमीन मुक्त करा ली।

विज्ञापन
Lucknow News: Land worth Rs 200 crores was vacated from illegal occupation of former IPS
शहीद पथ - फोटो : amarujala

विस्तार

बसपा सरकार में ताकतवर रहे पूर्व आईपीएस अफसर कश्मीरा सिंह के साथ निजी कंपनी के अवैध कब्जे पर बुधवार को बुलडोजर चलाकर एलडीए ने 35,000 वर्गमीटर जमीन मुक्त करा ली। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 में शहीद पथ से सटी इस जमीन की कीमत 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अमर शहीद पथ गोमतीनगर विस्तार योजना के तहत वर्ष 2000-2001 में ग्राम-अरदौनामऊ की भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसमें से पुलिस मुख्यालय, शहीद पथ के पास एनडीआरएफ को जमीन आवंटित की गई थी। पुलिस मुख्यालय और बन रहे बंधे के बीच 35,000 वर्गमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। यह कब्जा अंटलिया आर्गेनिक्स प्रा.लि. के निदेशक व कंपनी से जुड़े अन्य लोगों ने किया। कंपनी ने दावा किया कि वह जमीन खसरा नंबर-315 की है। जबकि जांच में पाया गया कि कब्जा किया गया 35,000 वर्गमीटर एलडीए के अधिग्रहण वाली जमीन का हिस्सा था। कंपनी जो दावा कर रही थी वह जमीन गोमती नदी में समाहित पाई गई। अवैध कब्जा की गई जमीन का संबंध पूर्व आईपीएस अफसर से भी है।
विज्ञापन


जमीन खाली करने के लिए भेजा गया था नोटिस
एलडीए ने अवैध कब्जेदारों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस भेजा था। पर, कोई जवाब नहीं दिया गया। इस पर अभियान चलाकर जमीन खाली कराने के आदेश दिए गए थे। बुधवार को अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में नजूल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, जोनल अधिकारी शशिभूषण पाठक व अधिशासी अभियंता अजीत कुमार ने बुलडोजर चलवाकर बाउंड्रीवॉल, गार्ड रूम समेत अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। अवैध निर्माण ढहाने के बाद एलडीए के स्वामित्व का बोर्ड लगा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed