फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : In the ninth state conference of SP, Akhilesh said, the government wants to back Bahujan Samaj

Lucknow News : सपा के 9वें राज्य सम्मेलन में अखिलेश ने कहा, बहुजन समाज को पीछे करना चाहती है सरकार

Wed, 28 Sep 2022 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 28 Sep 2022 09:42 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने समाजवादी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भविष्य में जब भी सपा सत्ता में आई किसानों के लिए काम करेगी। सर्व समाज को शिक्षित करने, पिछड़े, दलितों, मुसलमानों को विकास में मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News : In the ninth state conference of SP, Akhilesh said, the government wants to back Bahujan Samaj
सम्मेलन में मौजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान में मिले अधिकारों से छेड़छाड़ की जा रही है। सरकार जानबूझकर बहुजन समाज को पीछे करना चाहती है। नौकरियां खत्म की जा रही हैं। निजीकरण को बढावा दिया जा रहा है। रमाबाई अंबेडकर मैदान में बुधवार को सपा के नौवें राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सपा का सपना है समाज को बांटने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर करना। सपा ही सांप्रदायिक ताकतों को रोक सकती है। सपा ही भाजपा से मुकाबला कर सकती है। अंबेडकरवादी और लोहियावादी एकजुट होकर देश व प्रदेश की सियासी तस्वीर को बदल सकते हैं। इसी सोच के साथ सपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक फैसला लिया था। बहुजन समाज की ताकत को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। डॉ. अंबेडकर और डॉ. लोहिया के सपने की साकार करने की कोशिश की।

विज्ञापन


इसके लिए पार्टी ने हर स्तर पर त्याग किया। समाजवादी लोग बड़ी जीत चाहते थे, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया। इसी तरह 2022 में समान विचार धारा के लोगों को एक मंच पर लाए। सत्ता नहीं मिली, लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा है। पिछले दो चुनाव (2019 और 2022) से स्पष्ट है कि भाजपा का मुकाबला समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ रही है और भाजपा की घट रही है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने समाजवादी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भविष्य में जब भी सपा सत्ता में आई किसानों के लिए काम करेगी। सर्व समाज को शिक्षित करने, पिछड़े, दलितों, मुसलमानों को विकास में मुख्य धारा में लाने के लिए कार्य किया जाएगा। भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा अब भी सपा सरकार में बनाई गई मेट्रो सहित अन्य कार्य को अपना बता रही है। उन्होंने कहा कि सपा संघर्ष का रास्ता अपनाकर भाजपा सरकार से टकराने का काम करेगी। भविष्य में समाजवादी पार्टी सबसे अनुशासन के साथ सबसे मजबूत संगठन दिखाई देगा। इससे पहले लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा ने स्वागत भाषण करते हुए समाजवादी आंदोलन की जानकारी दी। जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रविदास मेहरोत्रा जैसे नेता जनहित के लिए लगातार जेल जाते रहे हैं। यही समाजवादी पार्टी की थाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed