फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Hurt by father's scolding, teenage girl commits suicide

Lucknow News : पिता की डांट से आहत किशोरी ने दी जान, स्कूल से देरी आने पर पिता ने डांटा था

Tue, 20 Aug 2024 01:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Aug 2024 01:55 AM IST
सार

विपिन के अनुसार सकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह दुकान पर चले गए। प्रियंका ने दोनों बच्चों को विजय व नैमिष को मोबाइल देखने के लिए दिया और पीछे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Lucknow News: Hurt by father's scolding, teenage girl commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल से देरी पर घर आने से नाराज पिता ने बेटी को डांट दिया। पिता की डांट से आहत होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसके अलावा विभूतिखंड इलाके में रहने वाले एक दुकानदार की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मृतक के मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीजीआई के तेलीबाग स्थित वृंदावन कॉलोनी सेक्टर- 5 निवासी योगेश एक ट्रेवल एजेंसी में काम योगेश में काम करते हैं। उनके मुताबिक बेटी शिक्षा (17) एक निजी स्कूलों में कक्षा (12) की छात्रा थी। शनिवार को वह स्कूल से घर देर से पहुंची तो उन्होंने इस बात पर बेटी को डांट दिया। इसके बाद वह चुपचाप कमरे में चली गई। कुछ देर के बाद योगेश जब बेटी के कमरे में पहुंचे तो देखा कि बेटी ने दुपट्टे के सहारे पंखे में फंदा लगा लिया है। वह बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। योगेश के परिवार में पत्नी सपना और छोटी बेटी श्रेया हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा गोंडा निवासी ऑटो पार्ट्स दुकानदार विपिन कुमार विभूतिखंड के वास्तुखंड में में परिवार संग रहते हैं। विपिन के साले अविनाश के मुताबिक रविवार शाम चार बजे बहनोई ने उनके भाई पवन को फोन कर जल्दी घर बुलाया। पवन जब घर पहुंचे तो देखा कि विपिन की पत्नी प्रियंका (32) ने कमरे में फंदा लगा लिया था। वह लोग उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अविनाश ने बहनोई विपिन पर बहन को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं विपिन के अनुसार रविवार को उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह दुकान पर चले गए। प्रियंका ने दोनों बच्चों को विजय व नैमिष को मोबाइल देखने के लिए दिया और पीछे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed