{"_id":"60b542d18ebc3e34e32f4661","slug":"lucknow-news-high-profile-sex-racket-revealed-in-chinhat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनहट: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, उजबेकिस्तान की युवतियों सहित 10 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिनहट: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, उजबेकिस्तान की युवतियों सहित 10 गिरफ्तार
Tue, 01 Jun 2021 08:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 01 Jun 2021 08:04 PM IST
सार
- दो इलाकों में हुई छापामारी, पंजाब की भी युवतियां पकड़ी गईं
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिनहट में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा पुलिस ने किया है। इस रैकेट में उजबेकिस्तान की दो युवतियों सहित दस लोग गिरफ़्तार किये गये है। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी की क्राइम टीम व चिनहट पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से होटल के कुछ कर्मचारी भी दबोचे हैं। दो इलाकों में यह छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक चिनहट के विकल्पखंड स्थित रेल विहार कालोनी में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। देर रात करीब 11 बजे चिनहट पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने विशेष आपरेशन शुरू किया। विकल्पखंड-3 स्थित लग्जरी इन होटल में छापा मारकर कुल दस लोगों को दबोचा। इसमें चार युवतियां और छह युवक है।
विज्ञापन
पकड़ी गई युवतियों में दो उजबेकिस्तान और दो पंजाब की हैं जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने वहां छापा डाला। वहां से होटल के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों सहित कुछ लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी से देर रात तक पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
होटल में दो कमरे युवतियों के लिए हमेशा बुक रहते थे। इसके अलावा कठौता चौराहे के पास एक होटल में भी छापा मारा गया है। जहां से कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एडीसीपी के मुताबिक इस गिरोह का सरगना राजा भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
छापामारी के दौरान अफरातफरी, चार फरार
पुलिस ने जब होटल में छापा मारा तो उस दौरान होटल के कई कमरों में लोग ठहरे हुए थे। पुलिस की टीम पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई। तीन कमरों से विदेशी युवतियों सहित युवक दबोचे गये। हालांकि भगदड़ की स्थिति का फायदा उठाते हुए चार युवक फरार हो गये है। पुलिस की टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। होटल के रजिस्टर व कई दस्तावेज जब्त कर लिये गये हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गई है।