फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Grabbed Rs 85 lakh by becoming PS to Union Home Minister

Lucknow News : केंद्रीय गृहमंत्री का पीएस बन 85 लाख हड़पे, ठग दंपती समेत आठ नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 23 Oct 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 Oct 2023 12:01 AM IST
सार

गाजियाबाद के शातिर ठग ने खुद को केंद्रीय गृहमंत्री का पीएस बताकर राजधानी के एक प्रॉपर्टी डीलर और उनके भाई से 85 लाख रुपये ठग लिए। ठग व उसके साथियों ने दोनों भाइयों से दो करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की।

विज्ञापन
Lucknow News: Grabbed Rs 85 lakh by becoming PS to Union Home Minister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के शातिर ठग ने खुद को केंद्रीय गृहमंत्री का पीएस बताकर राजधानी के एक प्रॉपर्टी डीलर और उनके भाई से 85 लाख रुपये ठग लिए। ठग व उसके साथियों ने दोनों भाइयों से दो करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की। रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। जिसके बाद पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में ठग दंपती समेत आठ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गोमतीनगर के सरस्वतीपुरम निवासी आशीष कोहली के मुताबिक उनके भाई गोल्डी प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) में एक केस चल रहा है। जिसका स्टे खारिज कराने के प्रयास में दोनों भाई लगे थे। तभी उनकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी नितिन गुप्ता, उसकी पत्नी शिखा गुप्ता व उसके परिचित वरुण चौहान से हुई।
विज्ञापन


नितिन ने बताया कि वह एक केंद्रीय मंत्री का पीएस है जबकि वरुण गृहमंत्री के पीएस हैं। दावा किया वह स्टे खारिज करा देंगे। इसके लिए उन्होंने 12 लाख रुपये की मांग की। आशीष व उनके भाई झांसे में आ गए और हामी भर दी। कुछ ही दिनों बाद नितिन व वरुण ने स्टे खारिज होने का एनसीएलटी का एक ऑर्डर आशीष को दिया। मगर ये ऑर्डर ट्रिब्यूनल की वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुआ। बाद में पता चला कि फर्जी ऑर्डर देकर नितिन व वरुण ने 12 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालच देकर 20 लाख ठगे, धमकाकर 50 लाख वसूले
आशीष कोहली के मुताबिक नितिन ने उनसे व गोल्डी से कहा कि वह केंद्र सरकार से उनके एनजीओ को 180 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिला सकते हैं। कागजी कार्रवाई पूरी करने पर दस करोड़ रुपये एडवांस मिल जाएंगे। इसके एवज में उन्होंने 20 लाख रुपये वसूले। मगर तय वक्त में कोई रकम आशीष व गोल्डी के बैंक खातों में नहीं आई। ठगी का एहसास होने पर आशीष ने तगादा किया तो पता चला कि वरुण उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उसने धमकाया कि दो करोड़ रुपये दो वरना केस में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। इस पर गोल्डी ने वरुण की पत्नी के खाते में 50 लाख रुपये जमा किए। तीन लाख रुपये और दिए। इस तरह वरुण व नितिन ने पीड़ित आशीष व गोल्डी से कुल 85 लाख रुपये वसूल लिए।

साजिश के तहत ठगी, विभागों में गहरी पैठ
आशीष ने बताया कि नितिन से उनका कोई परिचय नहीं था। उसी ने फोन करके कहा था कि एनसीएलटी में तुम्हारा केस चल रहा है। जिसका वह स्टे खारिज करा सकता है। इससे साफ है कि गिरोह ने साजिश के तहत ठगी को अंजाम दिया। आरोपियों की एनसीएलटी से लेकर सरकारी विभागों तक में गहरी पैठ है।

दावा : आरोपियों में दो इंस्पेक्टर भी शामिल
एफआईआर नितिन, शिखा, वरुण, रवि चौहान, कविता चौहान, देवेंद्र सिंह, विवेक, वैभव व अन्य आरोपी हैं। आशीष ने बताया कि आरोपियों में शामिल देवेंद्र सिंह व विवेक यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। दोनों मथुरा में तैनात हैं। ये दोनों गिरोह को पुलिसिया मदद देते हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास का कहना है कि तथ्यों की तस्दीक की जा रही है।


राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ चुका गिरोह
गिरोह में शामिल सभी लोग बेहद शातिर हैं और अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। गिरोह में शिखा की भूमिका बड़ी अहम रहती है। ये गिरोह 2019 में राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। तब राजस्थान पुलिस की एसओजी विंग ने खुलासा किया था कि ठग दंपती नितिन व शिखा ने हजारों लोगों से ठगी की है। शिखा खुद को केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य बताती थी। ये लोग सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र दिलाने, रेलवे व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। आरोपी नितिन मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला है। पहले वह मेरठ की कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। जहां उसकी मुलाकात मैरिज ब्यूरो में काम करने वाली शिखा से हुई थी। नितिन ने शिखा से दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed